Weather: उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी, हिमाचल में होगी बारिश, जानें देशभर का मौसम
Weather Today Updates: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, झारखंड और अन्य उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शीतलहर और कोहरे के लिए अलर्ट जारी किए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में कई राज्यों में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
22 दिसंबर रविवार को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के अलग-अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा।

UP Weather: 26 से 28 दिसंबर के बीच हो सकती है उत्तर प्रदेश में बारिश
आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 26 से 28 दिसंबर के बीच बारिश हो सकती है। उसके बाद उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम और बढ़ेगा। यूपी में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई गई है। उसके अलााव 23, 24 और 25 दिसंबर को भी मौसम साफ ही रहेगा। 26 दिसंबर को बारिश के बाद मौसम में बदलाव के अनुमान हैं। जिसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी यूपी में देखने को मिलेगा।
Delhi Weather: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में आज 22 दिसंबर की सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
दिल्ली में अगले हफ्ते बारिश हो सकती है। दिल्ली में 26 दिसंबर के बाद बारिश होने की संभावना है। जिसके बाद 27 दिसंबर से दिल्ली में और ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर के लिए दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
देशभर में कैसा रहेगा मौसम?
मध्य प्रदेश में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने श्योपुर कलां, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर, रीवा और निवाड़ी में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में भी शीतलहर और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के 10 जिलों में कोहरा और 5 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू और झुंझुनू में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं सवाई माधोपुर, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली और धौलपुर में घना कोहरा छाया रहेगा।
झारखंड और बिहार में भी कोहरे का अलर्ट जारी किया है। झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला में घना कोहरा रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications