Weather Updates: दिल्ली सहित उत्तर भारत में कब होगी प्री-मानसून की झमाझम बारिश?
नई दिल्ली, 28 अप्रैल। उत्तर से लेकर दक्षिण तक गर्मी का रौद्र रूप जारी है, लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल हो गया है। सुबह दस बजे ही सूरज की किरणें लोगों को जलाने लगी हैं तो वहीं लू के थपेड़ों ने भी लोगों को तंग कर रखा है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पालावत ने कहा है कि आने वाले तीन-दिन काफी गर्म रहने वाले हैं, देश के कई राज्यों को लू की मार सहनी होगी लेकिन 4 मई के बाद मौसम के मिजाज में तब्दीली होगी और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में प्री-मानसूम की गतिवधियां नजर आएंंगी, इस दौरान आंधी-तूफान आ सकता है।

Recommended Video
उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एमपी, राजस्थान, हरियाणा, बंगाल, ओडिशा में इस वक्त आसमान से आग बरस रही है और आने वाले दिनों में भी यही स्थिति रहने वाली है। इसलिए हर किसी को सेहत के प्रति काफी सचेत रहने की जरूरत है। आपको बता दें कि मैदानी इलाकों के लिए लू की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो और इस वक्त देश के कई राज्यो में पारा चालीस पार ही है।

एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है
हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि इस वक्त एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इसलिए मौसम विभाग ने 30 अप्रैल के लिए केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रा में हल्की बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है, विभाग का कहना है कि बारिश के वक्त तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है जबकि पूर्वी राज्यों में बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा।

कैसे बचें लू से?
- लू के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।
- अगर निकलना पड़े तो सिर हमेशा ढ़ंक कर निकलें।
- अचानक ठंडी जगह से एकदम गर्म जगह ना जाएं। ...
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
- बाहर का खाना खाने से बचें।
- अगर तबीयत खराब लगे तो बिना देर किए डॉक्टर से मिले।












Click it and Unblock the Notifications