Severe Rainfall Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, जानिए कहां-कहां जारी हुआ Red Alert?
Severe Rainfall Alert: कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक इस वक्त मौसम बिगड़ा हुआ है। बुधवार को जमकर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश हुई है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन कई जगहों पर सड़कें जलमग्न हो गईं ,जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक इस वक्त कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका व्यक्त की है। उसका कहना है कि आज से लेकर अगले दो दिनों तक कई जिलों में भारी बरसात की आशंका है इसलिए उसने अलर्ट जारी किया है।
उत्तर भारत के लिए मौसम पूर्वानुमान देते हुए, IMD के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि 'जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 6-7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।'

तेलंगाना में बरसेंगे बादल(Severe Rainfall Alert)
'राजधानी में तेज हवाएं चलेंगी जिसकी स्पीड 45-50 किमी प्रति घंटा रहेगी। आईएमडी ने यहां पर लोगों को हेल्थ के प्रति सचेत रहने को कहा है। तो वहीं आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में भी भारी बारिश की आशंका है। आदिलाबाद, कुमुराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल और निजामाबाद के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। हैदराबाद, रंगा रेड्डी, मेडचल-मलकाजगिरी के साथ-साथ जगतियाल, राजन्ना सिरसिल्ला, करीमनगर, पेद्दापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मेडक और कामारेड्डी के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका (Severe Rainfall Alert)
विकाराबाद, संगारेड्डी, महबूबनगर, वनपार्थी, नारायणपेट, जोगुलम्बा गडवाल, मुलुगु, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यपेट, वारंगल, हनुमाकोंडा, महबूबाबाद, जनगांव, सिद्दीपेट और यदाद्री भुवनगिरी में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका है। तो वहीं पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी भारी बारिश के चलते शुक्रवार को कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं।
मुंबई में भारी बारिश की आशंका (Severe Rainfall Alert)
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ घंटों में मुंबई समेत राज्य के कई जिलों में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। रायगढ़, ठाणे, नासिक में को येलो अलर्ट जारी है। तो वहीं राजस्थान के जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर, अलवर में बारिश की आशंका है , जबकि तटीय कर्नाटक, गुजरात राज्य, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में Orange अलर्ट जारी है जबकि असम, मेघालय, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर में 'येलो अलर्ट' जारी है।
हिमाचल में रेड अलर्ट (Severe Rainfall Alert)
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश 'रेड अलर्ट ' जारी किया है तो वहीं उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों तक के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर में भी भारी बारिश हो सकती है, यहां के ऊपरी इलाकों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी है।












Click it and Unblock the Notifications