Lord's Weather: क्या लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए मौसम का हाल
Lord's Weather: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। दूसरे टेस्ट में बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर भारत ने 336 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। अब तीसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर 10 जुलाई से खेला जाना है, जहां दोनों टीमें बढ़त बनाने के इरादे से उतरेंगी।
क्या लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन होगी बारिश? (IND vs ENG 3rd Test Weather Report)
इस मुकाबले से पहले फैंस के मन में एक सवाल है कि क्या लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन बारिश खेल बिगाड़ सकती है? लेकिन राहत की बात ये है कि मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ट के पहले दिन सुबह मौसम साफ रहेगा और तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस होगा। बारिश की संभावना केवल 3% है, यानी मैच में किसी भी प्रकार का खलल नहीं आने की उम्मीद है।

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
दोपहर में तापमान बढ़कर 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा, लेकिन आसमान साफ रहेगा। शाम को हल्के बादल जरूर छाए रहेंगे लेकिन खेल को कोई खतरा नहीं। इसका मतलब है कि क्रिकेट प्रेमियों को पहले दिन पूरे ओवर देखने को मिलेंगे और मैदान पर रोमांच अपने चरम पर रहेगा। दूसरा मुकाबला जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी तीसरे टेस्ट में भी अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।
लॉर्ड्स में होगी कांटे की टक्कर
भारत को लॉर्ड्स टेस्ट में खेलने का अच्छा अनुभव है। 2021 में इसी मैदान पर भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड को 120 रन से हराया था। इस बार शुभमन गिल की अगुवाई में टीम एक बार फिर इतिहास दोहराना चाहेगी। टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही है, जो दूसरे टेस्ट में वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते बाहर थे। उनकी वापसी से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं इंग्लैंड की टीम में जोफ्रा आर्चर की एंट्री हो सकती है, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications