Monsoon 2026: क्या केरल पहुंचा मानसून? बंगाल से लेकर दिल्ली तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने की ये अपील

Monsoon 2026: लोगों के लिए खुशखबरी है क्योंकि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर से गति पकड़ ली है और वो केरल में दस्तक देने के लिए तैयार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि यह 4 जून को केरल पहुंच सकता है, जिसकी वजह से केरल समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश होगी और इसलिए उसने अलर्ट भी जारी किया है और लोगों से अपील की है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

Monsoon 2026

केरल में ऑरेंज अलर्ट

IMD का अनुमान है कि 8 जून तक पूरे केरल में भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 cm) हो सकती है। उसने 4 जून को अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और त्रिशूर के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की है और कहा है कि बारिश के दौरान तूफानी हवाएं चलेंगी।

इन जगहों पर Yellow Alert जारी

  • 4 जून: मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड के साथ-साथ लक्षद्वीप।
  • 5 जून: तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पतनमतिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम।
  • 6 जून: तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पतनमतिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड।

दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

जलवायु और मानसून अनुसंधान विशेषज्ञ अतुल कुमार सहाय ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार तक बारिश होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, साथ ही 8 जून तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

बेंगलुरु में होगी ज़ोरदार बारिश

मानसून के करीब आने से कर्नाटक में भी बारिश के और तेज़ होने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों तक बेंगलुरु में आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। दिन का तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

पूर्वोत्तर में होगी बरसात

अतुल कुमार सहाय ने अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर के पूरे इलाके में गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ ज़ोरदार बारिश का अनुमान लगाया है। अरुणाचल प्रदेश में 8 जून तक भारी बारिश की संभावना है, जबकि असम-पश्चिम बंगाल और मेघालय में 5 जून से 8 जून के बीच ज़ोरदार बारिश होने की उम्मीद है।

IMD ने लोगों से की ये अपील

  • तूफ़ान के दौरान घर के अंदर ही रहें।
  • पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।
  • बिजली कड़कने पर बिजली के उपकरणों को अनप्लग कर दें।
  • पानी के स्रोतों और धातु की चीज़ों से दूर रहें।
  • निवासियों को मौसम के अपडेट पर नज़र रखने की भी सलाह दी गई है।
य़ह पढ़ें:Monsoon 2026: क्यों तरसा रहा है मानसून? केरल में बारिश के बाद भी लेट, IMD ने दिया ये जवाब
य़ह पढ़ें:Monsoon 2026: क्यों तरसा रहा है मानसून? केरल में बारिश के बाद भी लेट, IMD ने दिया ये जवाब
यह पढ़ें:खतरनाक अल-नीनो की आहट! WMO ने दी चेतावनी, भारत के मौसम पर क्‍या होगा असर?
यह पढ़ें:खतरनाक अल-नीनो की आहट! WMO ने दी चेतावनी, भारत के मौसम पर क्‍या होगा असर?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+