Weather: देश के इन हिस्सों में बारिश की आशंका, दिल्ली में छाया रहा कोहरा
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में पहले के मुकाबले कमी आई है, लेकिन कई स्थानों पर कोहरा छाया रहा है। दिल्ली में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा, वहीं हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश और बिहार के कुछ स्थानों में भी घना कोहरा दर्ज किया गया है।

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्यप्रदेश, झारखंड, पश्चिमी बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ साथ बारिश दर्ज हुई है। तेलंगाना, ओडिशा, बिहार और उत्तराखंड में गरज के साथ छिटपुट बारिश हुई और साथ ही उत्तर पूर्वी भारत में एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। लक्षद्वीप और तमिलनाडु के अलग-अलग स्थानों में भी बारिश देखी गई।

हवा कैसी रही?
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हुई है। दिल्ली में प्रदूषण खराब से खराब श्रेणी में रहा। इसके अलावा, कुछ स्थानों में 'खतरनाक' श्रेणी में वायु की गुणवत्ता देखी गई।

यहां हो सकती है बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, विदर्भ, उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश और पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। पश्चिमी हिमालय, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में बारिश ओर बर्फभारी बढ़ेगी। उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश और उत्तर पूर्वी भारत में बारिश और हिमपात की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है।
हार्दिक पांड्या से सगाई पर नताशा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड हुए हैरान, कही ये बात
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी-बिहार समेत 17 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
Uttarakhand mausam पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से जबरदस्त ठंड, आज भी देहरादून समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 8 राज्यों में Rain Alert, बागेश्वर में बिगड़ेगा मौसम -
Uttar Pradesh Weather Alert: ईद पर बदला मौसम! नोएडा में धुंध? Lucknow समेत 25 जिलों में आंधी, ओलावृष्टि कहां? -
दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारी पुलिस तैनाती के बीच समाचार एजेंसी यूएनआई के कार्यालय को सील करने का आदेश दिया। -
Delhi School: दिल्ली के स्कूलों पर बढ़ते नामांकन का दबाव -
Uttarakhand Weather today बदला मौसम का मिजाज, बारिश व बर्फबारी का दौर जारी, 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम -
MP News Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश, ओले और बिजली गिरने से मौत, 33 जिलों में अलर्ट -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications