Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हार्दिक पांड्या से सगाई पर नताशा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड हुए हैरान, कही ये बात

मुंबई। सर्बियाई अभिनेत्री और डांसर नताशा स्टेनकोविक इन दिनों भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ सगाई को लेकर चर्चा में हैं। हार्दिक ने अपनी सगाई की पुष्टि नए साल के मौके पर सोशल मीडिया पर दो रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते हुए की। जिसके बाद बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की हस्तियों ने इस जोड़ी को बधाई दी। नताशा की सगाई होने पर अब उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी की प्रतिक्रिया भी आ गई है।

सगाई पर खुशी जाहिर की

सगाई पर खुशी जाहिर की

अली गोनी ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में इस सगाई पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह नताशा स्टेनकोविक की सगाई के बारे में जानकार काफी उत्साहित और खुश हैं। अली ने कहा, 'मैं नताशा के लिए बहुत खुश हूं। मैं इन दोनों (हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक) को काफी पसंद करता हूं। ये दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हैं। मैं बेहद उत्साहित हूं कि ये जल्द शादी करने वाले हैं।'

सगाई की बात सुनकर थोड़े हैरान हुए थे अली

सगाई की बात सुनकर थोड़े हैरान हुए थे अली

हालांकि अली ने कहा कि वह सगाई की बात सुनकर थोड़े हैरान जरूर हो गए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें इतना तो पता था कि हार्दिक और नताशा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन उनकी सगाई की खबर ने उन्हें हैरान कर दिया। बता दें नताशा स्टेनकोविक और अली गोनी ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया है, दोनों का साल 2015 में ब्रेकअप हो गया था। जिसके बाद नताशा स्टेनकोविक और अली गोनी की जोड़ी रियलिटी डांस शो नच बलिए के सीजन नौ में भी नजर आई थी।

उर्वशी रौतेला ने बधाई दी

उर्वशी रौतेला ने बधाई दी

हार्दिक पांड्या की पूर्व गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी इनकी सगाई पर खुशी जाहिर कर इन्हें बधाई दी है। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीर के साथ एक स्टोरी पोस्ट की थी। जिसके साथ उन्होंने लिखा था, 'हार्दिक पांड्या, आपको सगाई की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपका ये रिश्ता हमेशा खुशियों और प्यार से भरपूर रहे। आपकी सगाई पर मैं आप दोनों की अच्छी जिंदगी की कामना करती हूं। अगर आपको किसी भी चीज की जरूरत हो तो मैं हमेशा मौजूद रहूंगी।'

उर्वशी और हार्दिक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं

उर्वशी और हार्दिक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं

उर्वशी का ऐसा कहना हैरान करने वाला था, क्योंकि एक समय पर खबरें थीं कि उर्वशी और हार्दिक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर भी कमेंट करते थे। ये बात भी सामने आई थी कि हार्दिक ने उर्वशी को उनकी फिल्म के रिलीज होने के समय एक कुत्ता तोहफे में दिया था। हालांकि दोनों कभी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं बोले लेकिन कभी इन खबरों पर इनकार भी नहीं किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+