पीएम मोदी को मिला बलूचिस्तान के लोगों का साथ, कहा शुक्रिया

बलूचिस्तान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीओके को भारत का अभिन्न अंग बताने और बलूचिस्तान में लोगों पर अत्याचार के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ में उठाने की बात को बलूचिस्तान के लोगों का समर्थन ​मिला है।

modi

बलूचिस्तान की अलग मांग करने वाली बलोच कार्यकर्ता नादिया बलोच ने कहा कि हम आशा करते हैं कि पीएम मोदी सितंबर में संयुक्त राष्ट्र संघ की होने वाली बैठक में यह मुद्दा उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान, पाकिस्तान और पीओके के लोग पीएम मोदी के समर्थन के लिए आपको धन्यवाद देते हैं। बलूचिस्तान की आजादी को लेकर दिए गए प्रधानमंत्री मोदी के बयान का हम समर्थन करते हैं।

बलोच एक्टिविस्ट हम्माल हैदर बलोच ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने बलोच लोगों का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि भारत और बलूचिस्तान के लोगों के समान हित हैं। यहां पर लोगों सेक्युलर और डेमोक्रेटिक प्रिंसिपल्स में विश्वास रखते हैं।

आपको बताते चले कि आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद कश्मीर घाटी में शुरू हुई हिंसा को लेकर शुक्रवार को दिल्ली में एक सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया था।

इस बैठक के समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमें खुशी है कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर सभी राजनीतिक पार्टियां एक ही सुर में बात कर रही हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा था 'जम्मू-कश्मीर को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों की तरफ से उठाई गई चिंताओं से वाकिफ हूं और उनके तरफ से इस मुद्दे पर चिंता जताने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों को मैं तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। इसी बैठक में पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पीओके को भारत का अभिन्न अंग भी बताया। साथ ही बलूचिस्तान के लोगों की आजादी का भी समर्थन किया था।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+