सठिया गए हैं नीतीश कुमार, हम बीजेपी के गुलाम नहीं: RLSP नेता
पटना। राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच मतभेदों की एक बार फिर से पोल खुली है। राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी ने एक बार फिर बीजेपी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीट बंटवारे को लेकर निशाना साधा है। रालोसपा के कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि ने शनिवार को कहा कि रालोसपा बीजेपी की गुलाम नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सठिया गए हैं और अब उनसे बिहार नहीं संभल रहा है।

नागमणि ने कहा है कि उनके पास सिर्फ डेढ़ प्रतिशत वोट है लेकिन एनडीए में वो 18 सीटों की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरजेडी के बाद सबसे ज्यादा राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का ही बिहार में जनाधार है, ऐसे में हम किसी के पिछलग्गू नहीं हैं।
बिहार में लगातार बढ़ते अपराधों के लिए नीतिश कुमार की शासन व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए नागमणि ने कहा कि नीतीश कुमार इसे रोकने का कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता उपेंद्र कुशवाह ने पहले ही कहा था कि नीतीश कुमार से कानून व्यवस्था संभल नहीं रही है इसीलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
नागमनी ने कहा, 'पार्टी एक बैठक आयोजित करेगी और फैसला करेगी कि इसके लिए क्या अच्छा है, खासतौर पर इसके मुख्य उपेंद्र कुशवाह। हम बीजेपी या किसी अन्य पार्टी को कुछ भी स्वीकार करने के गुलाम नहीं हैं।" उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार सठिया गए हैं। जेडीयू में केवल 1-2% वोट बेस है और यह 17-18 सीटों की मांग कर रहे हैं, जबकि हमारे पास ठोस 10% वोट है और हमारा कॉम्पिटिशन होगा सिर्फ दो सीटों पर ही? पार्टी इस मामले पर फैसला लेगी।'
ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार खेल सकते हैं बड़ा दांव, 2019 में विधानसभा भंग कर करा सकते हैं चुनाव












Click it and Unblock the Notifications