गौतम गंभीर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 'कोरोना दवा जमाखोरी मामले' में करना होगा ड्रग कंट्रोलर की जांच का सामना
नई दिल्ली, जुलाई 26। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है, जिसमें गौतम गंभीर के खिलाफ कोरोना की दवा की जमाखोरी करने के मामले में जांच का आदेश दिया था। ये आदेश दिल्ली हाईकोर्ट ने ड्रग कंट्रोलर को दिया था और गौतम गंभीर ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
Recommended Video

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा अपने फैसले में?
सुप्रीम कोर्ट ने गौतम गंभीर फाउंडेशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दवाओं की जमाखोरी करने वाले नेताओं के खिलाफ केस चलाने से हम नहीं रोकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई भी व्यक्ति दवा को खरीदकर फिर उसे बांट नहीं सकता। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में एक तरफ तो लोग दवा और ऑक्सीजन के लिए मारे मारे फिर रहे थे तो वहीं कुछ नेता उन दवाओं को बांटने में लगे थे, इस तरह के काम को इजाजत नहीं दी जा सकती।
अब हाईकोर्ट का ही रूख करेंगे गौतम गंभीर
सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद गौतम गंभीर ने अपनी याचिका वापस ले ली है और अब वो हाईकोर्ट में ही याचिका दाखिल करेंगे। आपको बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गौतम गंभीर फाउंडेशन ने लोगों को फैबीफ्लू दवा बांटी थी, जिसको लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ड्रग कंट्रोलर को इस मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ गौतम गंभीर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications