Wayanad Bypoll: प्रियंका गांधी vs नव्या हरिदास में ज्यादा अमीर कौन? 72 साल में गांधी परिवार ने दिए 7 MP
Priyanka Gandhi vs Navya Haridas Wayanad: केरल के वायनाड उपचुनाव 2024 के मैदान में उम्मीदवार उतर चुके हैं। कांग्रेस ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पोती प्रियंका गांधी पर दांव लगाया है। अगर प्रियंका गांधी जीतीं तो गांधी परिवार से 72 साल में सांसद बनने वाली आठवीं सदस्य होंगी।
वायनाड उपचुनाव 2024 में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का मुकाबला BJP प्रत्याशी नव्या हरिदास व सीपीआई के सत्यन मोकेरी से है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर नव्या हरिदास केरल की राजनीति में एक्सीडेंटल पॉलिटिशियन के नाम से चर्चित हैं। आइए जानते हैं कि प्रियंका गांधी और नव्या हरिदास में से किसके पास कितनी संपत्ति है?
यह भी पढ़ें- Robert Vadra Net Worth: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के पास अथाह पैसा, वायनाड उपचुनाव शपथपत्र से खुलासा

प्रियंका गांधी की नेटवर्थ 12 करोड़ रुपए (Priyanka Gandhi Net Worth)
वायनाड उपचुनाव 2024 में 23 अक्टूबर को प्रियंका गांधी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसके अनुसार प्रियंका गांधी के पास 12 करोड़ रुपए की संपत्ति है। प्रियंका गांधी की नेटवर्थ में 7.74 रुपए की अचल संपत्ति व 4.24 चल संपत्ति है।
प्रियंका गांधी के पास विरासत में मिला नई दिल्ली से लगते महरौली में कृषि भूमि, फार्म हाउस, हिमाचल प्रदेश के शिमला में करोड़ों का बंगला व 2 करोड़ से ज्यादा के म्यूचुअल फंड हैं। प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के पास 37.9 करोड़ की चल संपत्ति और 27.64 करोड़ की अचल संपत्ति है।
यह भी पढ़ें- Priyanka Gandhi Net Worth: पति से कितनी अमीर हैं प्रियंका गांधी? शिमला में 5 करोड़ का बंगला

नव्या हरिदास की नेटवर्थ 1 करोड़ रुपए (Navya Haridas Net Worth)
वायनाड उपचुनाव 2024 में भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास ने केरल विधानसभा चुनाव 2021 में कोझिकोड दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार थीं। साल 2021 के विधानसभा चुनाव में पेश किए गए शपथ पत्र के अनुसार नव्या हरिदास के पास 1 करोड़ 29 लाख 56 हजार 264 संपत्ति है। इन पर 1 लाख 64 हजार 978 की देनदारी भी है। वायनाड उपचुनाव के शपथ पत्र में नव्या हरिदास की संपत्ति कम ज्यादा हो सकती है। अभी नव्या ने फार्म नहीं भरा।
गांधी परिवार के सदस्य पहली बार कब बने सांसद?
1. फिरोज गांधी 30 की उम्र में (1952)
2. इंदिरा गांधी 47 की उम्र में (1964)
3. राजीव गांधी 40 की उम्र में (1984)
4. मेनका गांधी 42 की उम्र में (1998)
5. सोनिया गांधी 53 की उम्र में (1999)
6. वरुण गांधी 29 की उम्र में (2009)
7. राहुल गांधी 34 की उम्र में (2004)
52 साल की प्रियंका गांधी पहली बार लड़ रहीं चुनाव
कांग्रेस में गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी प्रियंका गांधी साल की उम्र में वायनाड से सांसद बनने को चुनाव मैदान में उतरी हैं। बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद वायनाड के कलपेट्टा में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके पास 35 साल का सियासी अनुभव है। पहली बार साल 1989 में पिता राजीव गांधी के लिए 17 की उम्र में चुनाव प्रचार किया था। इसके बाद मां सोनिया गांधी व भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार किया। अब खुद के लिए वोट मांग रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications