Priyanka Gandhi Net Worth: प्रियंका गांधी की संपत्ति, वायनाड उपचुनाव परिणाम, पति से कितनी अमीर हैं?
Wayanad Election Result: वायनाड उपचुनाव 2024 में दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक प्रियंका गांधी को कुल 541731 वोट मिले। प्रियंका गांधी की बढ़त 357580 वोटों की है। दूसरे स्थान पर सीपीआईएम के SATHYAN MOKERI हैं, जिन्हें 184151 वोट मिले हैं। भाजपा की नव्या हरिदास को 100210 हासिल हुए हैं।
Priyanka Gandhi Property: प्रियंका गांधी ने केरल के वायनाड उपचुनाव 2024 (Wayanad by Election) में पर्चा भरने से पहले अपने भाई राहुल गांधी की इस संसदीय सीट पर शहर में रोड शो निकाला था। चुनाव शपथ पत्र में प्रियंका गांधी ने अपनी संपत्ति का विवरण भी दिया है।
वायनाड उपचुनाव 2024 में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पार्टी प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरवाने के लिए उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी व पति रॉबर्ट वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी वायनाड पहुंचे थे। वायनाथ सीट सांसद राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है।
यह भी पढ़ें- मणिपुर CM बदल सकती है BJP, 19 MLA ने PM मोदी को लिखा पत्र, महाराष्ट्र चुनाव प्रचार से पहले बड़ा फैसला क्यों?

जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि वे पिछले 35 साल से अलग-अलग जगहों पर चुनाव प्रचार करती रहीं हैं। पहली मौका है जब वायनाड की जनता का समर्थन मांग रही हूं। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया।
यह भी पढ़ें- Robert Vadra Net Worth: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के पास अथाह पैसा, वायनाड उपचुनाव शपथपत्र से खुलासा

प्रियंका गांधी vs नाव्या हरिदास
वायनाड उपचुनाव 2024 में भाजपा ने प्रियंका गांधी के सामने नाव्या हरिदास को उतारा है। नाव्या ने प्रियंका गांधी के नामांकन पर कहा कि प्रियंका वायनाड की जनता के बीच सिर्फ सात दिन रहेंगी, जबकि वे खुद यहां पूरे पांच साल रहेंगी।
दोनों जगहों से जीते थे राहुल गांधी
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली से चुनाव लड़ा था। दोनों जगहों से जीत गए थे। ऐसे में राहुल गांधी ने वायनाड सांसदी से इस्तीफा दे दिया था। राहुल गांधी पूर्व में वायनाड से पांच साल तक सांसद भी रहे हैं।

प्रियंका गांधी की संपत्ति का विवरण
चल संपत्ति
प्रियंका गांधी के पास- 4 करोड़ 24 लाख 78 हजार 689.66 रुपए
राबर्ट वाड्रा के पास-37 करोड़ 91 लाख 47 हजार 432 रुपए
अचल संपत्ति
प्रियंका गांधी के पास-7 करोड़ 74 लाख 12 हजार 598 रुपए
रॉबर्ट वाड्रा के पास-27 करोड़ 64 लाख 38 हजार 633 रुपए।
वायनाड उपचुनाव 2024 के शपथ पत्र के अनुसार प्रियंका गांधी की उम्र 52 साल है। प्रिंयका गांधी का एड्रेस- नंम्बर 80, ब्लॉक जी, सुजन पार्क, नई दिल्ली है।

प्रियंका गांधी के पास नकद, बैंक जमा व गाड़ी
- हाथ में नकदी-52 हजार रुपए हैं। HDFC बैंक दिल्ली में 2 लाख 80 हजार 953 रुपए, UCO बैंक दिल्ली शाखा में 80 हजार 399 रुपए और Canara बैंक शाम केरला में 5 हजार 929 रुपए जमा हैं।
- प्रियंका गांधी ने म्यूचुअल फंड में 2 करोड़ 24 लाख, 93 हजार 988 रुपए लगा रखे हैं। एसबीआई पीपीएफ खाता नई दिल्ली में 17 लाख 38 हजार 265 रुपए जमा हैं।
- प्रियंका गांधी को पति से 8 लाख की कार होंडा सीआरवी साल 2004 में तोहफे में मिली। प्रियंका के पास 1 करोड़ 15 लाख 79 हजार 65 रुपए का सोना, 29 लाख 55 हजार 581 रुपए की चांदी है।
- प्रियंका गांधी के पास 2 करोड़ 10 लाख 13 हजार 598 रुपए की कृषि योग्य भूमि है, जो दिल्ली के पास गांव सुल्तानपुर महरौली में है। इसमें भाई राहुल गांधी का भी हिस्सा है।
- प्रियंका गांधी के पास हिमाचल प्रदेश के शिमला में 5 करोड़ 63 लाख 99 हजार रुपए का आवासीय भवन है।












Click it and Unblock the Notifications