Robert Vadra Net Worth: प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के पास अथाह पैसा, वायनाड उपचुनाव शपथपत्र से खुलासा
Robert Vadra Income & Priyanka Gandhi Net Worth: सोनिया गांधी के दामाद व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा करोड़ों के मालिक हैं। खुद प्रियंका गांधी के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। 23 अक्टूबर को प्रियंका गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट उपचुनाव 2024 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा है। प्रियंका गांधी वायनाड उपचुनाव शपथ पत्र में खुद व पति की संपत्ति का विवरण भी दिया है।
वायनाड उपचुनाव 2024: प्रियंका गांधी vs सत्यन मोकेरी vs नव्या हरिदास
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 में प्रियंका गांधी के भाई राहुल गांधी ने दो सीटों केरल के वायनाड और यूपी के रायबरेली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। दोनों जगह जीत दर्ज की। बाद में वायनाड सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। इसलिए वायनाड सीट पर अब उपचुनाव हो रहे हैं। महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के साथ 20 नवंबर को मतदान है। 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। वायनाड में प्रियंका का मुकाबला भाजपा की नव्या हरिदास और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सत्यन मोकेरी से है।
यह भी पढ़ें- Priyanka Gandhi Net Worth: कितनी अमीर हैं प्रियंका गांधी? भाई राहुल की सीट वायनाड से भरा पर्चा

पति पत्नी के पास कुल चल व अचल संपत्ति
प्रियंका गांधी की नेटवर्थ 12 करोड़ और रॉबर्ट वाड्रा की नेटवर्थ 64 करोड़ रुपए है। इनमें प्रियंका गांधी के पास कुल 4 करोड़ 24 लाख 78 हजार 689.66 रुपए और राबर्ट वाड्रा के पास कुल 37 करोड़ 91 लाख 47 हजार 432 रुपए की चल सम्पत्तियां हैं। वहीं, प्रियंका गांधी के पास कुल 7 करोड़ 74 लाख 12 हजार 598 रुपए और रॉबर्ट वाड्रा के पास कुल 27 करोड़ 64 लाख 38 हजार 633 रुपए की अचल सम्पत्ति है।

रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति, नकदी व बैंक में जमा (Robert Vadra Assets, cash, Bank Deposits)
रॉबर्ट वाड्रा के पास 30 सितंबर 2024 को हाथ में नकदी 2 लाख 18 हजार 84 रुपए थे। इनके अलावा बैंक जमा में एक्सिस बैंक दिल्ली के खाते में 3 लाख 47 हजार 31 रुपए, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया दिल्ली के खाते में 37 हजार 361 रुपए, एचडीएफसी बैंक दिल्ली के खाते में 10 लाख 11 हजार 212 रुपए, एक्सिस बैंक दिल्ली के खाते में 94 हजार 340 रुपए, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया दिल्ली के खाते में 1 लाख 23 हजार 521 रुपए, पंजाब नेशनल बैंक कस्टम हाउस दिल्ली के खाते में 13 हजार 252 रुपए, एसबीआई नई दिल्ली के खाते में 64 हजार 138 रुपए जमा हैं।

रॉबर्ट वाड्रा की नेटवर्थ, बैंक एफडी का विवरण (Robert Vadra net worth, Bank FD details )
रॉबर्ट वाड्रा के पास एक्सिस बैंक न्यू फ्रेंड कॉलोनी दिल्ली में 25 लाख रुपए की एफडी, एसबीआई नई दिल्ली में 3 लाख 7 हजार 486 रुपए की एफडी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया नई दिल्ली में 93 हजार 354 की एफडी, एक्सिस बैंक में 6 लाख 59 हजार 405 रुपए की एफडी है।

रॉबर्ट वाड्रा का शेयर मार्केट में निवेश (Robert Vadra Share Market Investment)
रॉबर्ट वाड्रा के पास 8 लाख 57 हजार 300 रुपए के Usha Martin Ltd के 2000 शेयर, 6 लाख 1 हजार 232 रुपए के Infosys Ltd के 320 शेयर, 4 लाख 20 हजार 375 के NIIT Ltd के 25000 शेयर, 4 लाख 64 हजार के National Aluminum co Ltd के 2000 शेयर, 2 लाख 31 हजार 450 रुपए के NMDC Ltd के 1000 शेयर, 8 लाख 21 हजार 340 रुपए के Sterling & Wilson Renewable Energy Ltd के 1300 शेयर, 3 लाख 17 हजार 450 रुपए के Tata Power Con Ltd के 700 शेयर, 21 हजार 540 रुपए के MEP Infrastructure Development Ltd के 6000 शेयर, 1 लाख 20 हजार 960 रुपए के SpiceJet Ltd के 2000 शेयर, 3 लाख 69 हजार 750 रुपए के Lemon Tree Hotels Ltd के 3000 शेयर, 2 लाख 44 हजार 040 रुपए के Fortis Healthcare Ltd के 400 शेयर, 4 लाख 77 हजार 200 रुपए के Rail Vikas Nigam Ltd के 1000 शेयर, 6 लाख 35 हजार 220 रुपए के PC Jewellers के 3600 शेयर, 3 लाख 2 हजार 800 रुपए के Rites Ltd के 1000 हजार शेयर, 1 लाख 63 हजार 250 रुपए के Finox Industries Ltd के 500 शेयर, 2 लाख 11 हजार 625 रुपए के RailTel Corporation of India Ltd के 500 शेयर, 90 हजार 680 रुपए के TV18 के 2000 शेयर हैं।

रॉबर्ट वाड्रा के पास म्यूचुअल फंड व एलआईसी (Robert Vadra mutual funds & LIC )
राबर्ट वाड़ा ने म्यूचुअल फंड में कुल 32 लाख 79 हजार 998 रुपए लगा रखे हैं। इनके पास 1 लाख 36 हजार 500 रुपए के अन्य शेयर भी हैं। LIC का पेंशन प्लान 6 लाख रुपए का है। इनके अलावा ब्लू ब्रेजा में 2 करोड़ 40 लाख 47 हजार 173 रुपए, नोर्थ इंडिया आईटी पार्क में एक करोड़ पांच लाख 21 हजार 271 रुपए और स्काई लाइट में 31 करोड़ 93 लाख 21 हजार 280 रुपए का निवेश कर रखा है।

रॉबर्ट वाड्रा के पास वाहन (Robert Vadra Car & other Vehicles)
रॉबर्ट वाड्रा के पास 53 लाख की 2009 मॉडल टोयोटा लैंड क्रूजर कार, 1 लाख 50 हजार की 2006 मॉडल मिनी कूपर कार, 4 लाख 22 हजार 400 की 2007 मॉडल मोटरसाइकिल सुजुकी है। इनके अलावा 2 लाख 85 हजार अन्य इनकम, 17 हजार 439 की ज्वैलरी, 5 लाख 96 हजार की सिक्योरिटी डिपोजिट आर एंजल ब्रोकिंग के डिमैट अकाउंट में 4 लाख 28 हजार 852 रुपए हैं।

रॉबर्ट वाड्रा के पास कमर्शियल भवन (Robert Vadra Commercial Building)
प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के पास गुरुग्राम के सेक्टर 53 व सेक्टर 51, नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट और गुरुग्राम के सेक्टर 48 में कमर्शियल भवन है। जिनकी कीमत 2 करोड़ 78 लाख 10 हजार 13 रुपए है। इनके अलावा 3 करोड़ 62 लाख 10 हजार 678 रुपए जमीन में निवेश कर रखा है।
प्रियंका गांधी व रॉबर्ट वाड्रा की देनदारियां (Priyanka Gandhi Robert Vadra Liabilities )
रॉबर्ट वाड्रा पर कुल 10 करोड़ 3 लाख 30 हजार 374 रुपए और प्रिंयका गांधी पर 15 लाख 75 हजार रुपए की देनदारी है। इनमें लीज सिक्योरिटी डिपोजिट, वित्तीय संस्थाओं से लिया लोन शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications