VIDEO: देसी जुगाड़ से आसानी से खेतों में सिंचाई के लिए पहुंचा रहा पानी, IAS अधिकारी 'रूरल इनोवेशन' के हुए कायल
अपने देश में एक चीज बड़ा फेमस है। वो है जुगाड़ टेक्नोलॉजी। जुगाड़ की जब भी बात करें तो उसमें भारतीय बेजोड़ है। इसका कोई जोड़ नहीं है। जुगाड़ से बड़ी से बड़ी समस्या को हल निकाल दिया जा रहा है।
नई दिल्ली, 24 सितंबर: अपने देश में एक चीज बड़ा फेमस है। वो है जुगाड़ टेक्नोलॉजी। जुगाड़ की जब भी बात करें तो उसमें भारतीय बेजोड़ है। इसका कोई जोड़ नहीं है। जुगाड़ से बड़ी से बड़ी समस्या को हल निकाल दिया जा रहा है। बड़े काम के बोझ को कम करने के लिए रचनात्मक तरीकों का उपयोग किया जाता है। इससे कई घरेलू काम आासन हो जाते हैं। कई वीडियो में इसका प्रमाण आपने देखा होगा। लेकिए ऐसे ही जुगाड़ टेक्नोलॉजी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

नेटिजन्स ने जताई नाराजगी
आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को ट्वीट किया है। इसमें दिखाया जा रहा है कि कैसे देसी जुगाड़ को व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स ने खुशी जाहिर नहीं की है।

जुगाड़ से आसानी से पहुंचाया जा रहा पानी
ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें देखा जा रहा है कि ट्रेडमिल जैसी मशीन पर बैल चल रहा है। साथ ही ट्रेडमिल एक पंप से जुड़ा हुआ है जो सिंचाई के लिए खेतों में पानी पहुंचा रहा है। वीडियो में ऐसी कई मशीनें लगाई गई हैं, जिसपर बैल चल रहे हैं। ट्रेडमिल से जुड़े पंप पानी पहुंचाने का काम कर रहा है।

'रूरल इंडिया इनोवेशन'
अवनीश शरण ने वीडियो को ट्वीट करते हुए कैप्शन में 'रूरल इंडिया इनोवेशन' लिखा है। वीडियो को 52 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इस जुगाड़ के माध्यम से लोग आसानी से अपने खेतों में पानी पहुंचा रहे हैं। इससे खेती करने में काफी आसानी हो रही है।

पशु क्रूरता वाला इनोवेशन
वहीं खेतों में पानी पहुंचाने के लिए बिजली के बजाय जानवरों का इस्तेमाल करने के लिए कई लोगों ने काफी आलोचना की है। कई लोगों ने यह भी लिखा कि ऐसे जुगाड़ का इस्तेमाल बिल्कुल भी सराहनीय नहीं है।

पशु के जीवन के खिलाफ
नेटिजन्स ने इस जुगाड़ टेक्नोलॉजी को पशु क्रूरता को बढ़ावा देने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह पशु के खिलाफ अन्याय है। जहां बिजली से पानी पहुंचाया जा सकता है, वहां पशु के साथ क्रूरता किया जा रहा है। यह कैसे इनोवेशन है। यह पशु के जीवन के खिलाफ है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: जलजमाव में लोगों को रोड पार कराने के लिए शख्स का अनोखा दिमाग, हो रही अच्छी कमाई, आइडिया के कायल हुए लोग












Click it and Unblock the Notifications