VIDEO: जलजमाव में लोगों को रोड पार कराने के लिए शख्स का अनोखा दिमाग, हो रही अच्छी कमाई, आइडिया के कायल हुए लोग
भारी बारिश होने से जन जीवन काफी प्रभावित हो जाता है। इसकी बानगी अभी हाल ही में बेंगलुरू में हुई भारी बारिश में आपने देखी होगी। एक ऐसे ही वीडियो सामने आया है।
नई दिल्ली, 17 सितंबर: भारी बारिश होने से जन जीवन काफी प्रभावित हो जाता है। इसकी बानगी अभी हाल ही में बेंगलुरू में हुई भारी बारिश में आपने देखी होगी। लोगों को एक जगह से दूसरी जगह बुलडोजर में भरके ले जा रहे थे। रोड पर नदियां बहने लगी थीं। सड़कों पर गाड़ियां नहीं, नाव चलाने का नजारा था। एक ऐसे ही वीडियो सामने आया है। जहां रोड पर पानी जमा होने से लोगों को सड़क पार कराने के लिए विशेष दिमाग का उपयोग किया गया है। एक शख्स ने अपना सही दिमाग लगाकर लोगों को पहुंचाते हैं और पैसा कमाने का जरिया बनाए हैं।

पीछे से धक्का मारकर करा रहा सड़क पार
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक श्ख्स एक ऐसी पहिए वाला बॉक्स बनाया है, जिसमें लोग चढ़कर सड़क पार करते हैं। शक्स दो लड़की को चढ़ाकर उसे पीछे से धक्का मारकर सड़क पार करा रहा है।

हो रही अच्छी कमाई
लोग जूता और पैंट गीला किए बिना आसानी से सड़क पार कर लेते हैं। हालांकि, इसके बदले उस शख्स की कमाई भी होती है। एक बार भरके इस पार से उस पार जाते हैं, फिर उधर से लेकर इस पार आते हैं। शख्स की अच्छी-खासी कमाई हो जाती है।

दो लड़कियों को पार करा है शख्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर BAlfonzo नाम के एक यूजर्स ने एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में एक व्यक्ति नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी है। नंगे पैर पीछे से धक्का मारकर लोगों को पहुंचाता है। दो लड़की ऑफिस जाने के लिए निकली हुई होती है, उन्हें सड़क पार करना होता है, उन्होंने जूते भी पहन रखी है। शख्स ने पहिए वाली गाड़ी पर चढ़ाकर सड़क पार करा देता है।

लोगों को पार होने के लिए करना पड़ता है इंतजार
लोगों को आदमी की लकड़ी की गाड़ी से सड़क पार करने के लिए इंतजार भी करना पड़ता है। जबकि वह नंगे पैर रहता है। वह आदमी फिर दो और व्यक्तियों को अपनी लकड़ी की गाड़ी पर चढ़ाता है और सड़क को विपरीत दिशा में पार करने में उनकी सहायता करता है।

वीडियो वायरल
फुटेज में कई वाहनों को सड़क पार करते देखा जा सकता है। शेयर किए जाने के बाद से ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। 800 से अधिक Reddit यूजर्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में टिप्पणी की है। हालांकि यह वीडियो कहां का है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़ें- बाढ़: क्रेन में खड़े होकर ऑफिस जा रहे लोग, VIDEO ने खींचा आनंद महिंद्रा का ध्यान, बोले- जहां चाह, वहां राह...












Click it and Unblock the Notifications