रेखा-इमरान संग पाकिस्तान में विनोद खन्ना ने किया था डांस, वीडियो वायरल

इन दिनों विनोद खन्ना के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो कि पाकिस्तानी फैंस की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था।

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के 'हैंडसम हंक' विनोद खन्ना का बीते गुरुवार को निधन हो गया। उन्हें कैंसर था, जिससे लड़ते-लड़ते वो जिंदगी की जंग हार गए। उनके चले जाने से हिंदी सिनेमा का कैनवस जहां सूना हो गया है, वहीं दूसरी ओर उनके चाहने वाले उन्हें अपनी तरह से याद करने में लगे हुए हैं।

इसलिए इन दिनों उनके डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो कि पाकिस्तानी फैंस की ओर से अभिनेता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था।

रेखा, आबिदा परवीन और पूर्व स्टार पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान

ये वीडियो एक पाकिस्तानी प्रोग्राम का है जिसमें विनोद खन्ना डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में विनोद खन्ना अकेले नहीं हैं, उनके साथ रेखा, आबिदा परवीन और पूर्व स्टार पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान भी थिरकते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो, शौकत खानम अस्पताल के चैरिटी प्रोग्राम का है, जो कि लाहौर में हुआ था। इस बारे में इमरान खान ने ही ट्वीट करके ही बताया है।

विनोद खन्ना पेशावर के ही रहने वाले

गौरतलब है कि विनोद खन्ना पेशावर के ही रहने वाले थे, उनके माता-पिता वहीं के थे इसलिए उनका इमोशनल टच पाकिस्तान से था इसलिए वो जब से राजनीति में आए थे, तो दिल से चाहते थे कि भारत-पाकिस्तान के बीच सौहार्द और अमन कायम हो और वो इसके लिए निरंतर प्रयास भी करते रहे। पाकिस्तान का खास वर्ग उन्हें काफी पसंद करता था और इसी कारण उनके निधन पर वो तबका काफी दुखी भी है।

आप भी देखिए ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+