विनोद खन्ना (1946-2017): 'मन के मीत' से 'दिलवाले' तक हर 'इम्तिहान' में हिट...
विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर,1946 को पेशावर में हुआ था।उनका परिवार अगले साल 1947 में हुए भारत-पाक विभाजन के बाद पेशावर से मुंबई आ गया था।
नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह काफी वक्त से कैंसर से पीड़ित थे। हाल ही में उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें वे बेहद कमजोर नजर आ रहे थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विनोद खन्ना को बीते 31 मार्च को मुंबई स्थित सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अस्पताल की ओर से यही कहा गया था कि खन्ना के शरीर में पानी की कमी हो गई है।
एक नजर उनके जीवन पर...
- विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर,1946 को पेशावर में हुआ था।
- उनका परिवार अगले साल 1947 में हुए भारत-पाक विभाजन के बाद पेशावर से मुंबई आ गया था।
- उनके माता-पिता का नाम कमला और किशनचंद खन्ना था।
- 1960 के बाद की उनकी स्कूली शिक्षा नासिक के एक बोर्डिग स्कूल में हुई वहीं उन्होने सिद्धेहम कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक किया था।
- विनोद खन्ना ने अपने फ़िल्मी सफर की शुरूआत 1968 में आई फिल्म 'मन का मीत' से की थी।
- विनोद खन्ना ने अपने करियर की शुरूआत एक खलनायक के तौर पर की थी।
- कई फिल्मों में उल्लेखनीय सहायक और खलनायक के किरदार निभाने के बाद 1971 में उनकी पहली एकल हीरो वाली फिल्म हम तुम और वो आई।
- विनोद खन्ना ने अपने करियर की चरम पोजिशन पर अचानक से फिल्मी दुनिया छोड़ दिया था। वो आचार्य रजनीश के अनुयायी बन गए थे।
- लंबे वक्त के बाद उन्होंने फिल्मों में वापसी की और जोरदार वापसी की।
- वर्ष 1997 और 1999 में वे दो बार पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से भाजपा की ओर से सांसद चुने गए।
- 2002 में वे संस्कृति और पर्यटन के कैबिनेट मंत्री भी रहे।
- सिर्फ 6 माह पश्चात् ही उनको अति महत्वपूर्ण विदेश मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया गया था।
- 'मेरे अपने', 'मेरा गांव मेरा देश', 'इम्तिहान, 'इनकार', 'अमर अकबर एंथनी', 'लहू के दो रंग', 'कुर्बानी', 'दयावान' और 'जुर्म' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। वह आखिरी बार 2015 में शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' में नजर आए थे।
- {promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications