Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Waqf Properties: UP में सबसे ज्यादा वक्फ प्रॉपर्टी, दूसरे नंबर पर कौन? यहां देखिए देश के राज्यों की पूरी लिस्ट

Waqf Properties In India: देश की संसद में वक्फ संशोधन बिल पर बुधवार (लोकसभा- 2 अप्रैल, 2025) को पूरे दिन चर्चा हुई। संभवत: गुरुवार को राज्यसभा में भी मोदी सरकार यह विधेयक पेश करेगी और वहां भी बहस होगी। इस दौरान वनइंडिया आपको देश के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वक्फ बोर्ड की कहां कितनी संपत्तियां हैं, उसकी पूरी लिस्ट दे रहा है।

हम वक्फ बोर्ड की जिन संपत्तियों की चर्चा करने जा रहे हैं, उनमें यूपी में उनके पास सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी है और मेघालय में वक्फ बोर्ड के पास सबसे कम संपत्ति है।

waqf properties

Waqf Properties in UP: यूपी में सबसे ज्यादा वक्फ प्रॉपर्टी

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक यूपी में सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास 1,24,735 वक्फ एस्टेट हैं और 2,71,161 अचल संपत्तियां हैं।

वहीं यूपी में शिया वक्फ बोर्ड के पास 3,102 वक्फ एस्टेट हैं और 1,536 अचल संपत्तियां हैं।

Waqf Properties in Meghalaya: वक्फ प्रॉपर्टी के मामले में मेघालय सबसे पीछे

वहीं हमने मेघालय की बात की तो इस राज्य में वक्फ बोर्ड सिर्फ 43 वक्फ एस्टेट हैं और मात्र 5 अचल संपत्तियां हैं।

इस मामले में मेघालय राज्य होते हुए भी दादरा और नगर हवेली जैसे केंद्र शासित प्रदेश से भी पीछे है। क्योंकि, यहां अगर 28 वक्फ एस्टेट हैं तो अचल संपत्तियों की संख्या 30 है।

Waqf Properties in Rajasthan: सबसे बड़े क्षेत्रफल वाला राजस्थान वक्फ प्रॉपर्टी के मामले में 9वें स्थान पर

यूपी भले ही देश में जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य है, लेकिन क्षेत्रफल के हिसाब से राजस्थान सबसे बड़ा प्रदेश है।

लेकिन, वक्फ प्रॉपर्टी के मामले में राजस्थान का नंबर नौवां है। राज्य में 18,048 वक्फ एस्टेट हैं, वहीं यहां के वक्फ बोर्ड के पास 30,055 अचल संपत्तियां हैं।

Waqf Properties in Bihar:वक्फ (सुन्नी) प्रॉपर्टी के मामले में बिहार 16वें स्थान पर

हमने आबादी की बात की है तो उत्तर प्रदेश के बाद बिहार की जनसंख्या सबसे अधिक है। यहां भी यूपी की तरह शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड की अलग-अलग संपत्तियों का ब्योरा हमारे पास उपलब्ध है।

वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी के मामले में बिहार का नंबर 16वां है। यहां सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास 2,732 वक्फ एस्टेट हैं, वहीं इनके पास 6,086 अचल संपत्तियां हैं।

जबकि, बिहार में शिया वक्फ बोर्ड के पास 307 वक्फ एस्टेट हैं और यह राज्य में 1,750 अचल संपत्तियों का भी मालिक है।

Waqf Properties in Punjab: वक्फ प्रॉपर्टी के मामले में देश में दूसरे नंबर पर पंजाब है

यूपी के बाद वक्फ बोर्ड ने सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी पंजाब में जमा कर रखी है। राज्य में इसके पास 25,403 वक्फ एस्टेट हैं और इससे तीन गुना ज्यादा यानी 75,250 अचल संपत्तियां भी हैं।

Waqf Properties in Karnataka: वक्फ संपत्तियों के मामले में तीसरे स्थान पर है कर्नाटक

पंजाब की तरह ही वक्फ प्रॉपर्टी के मामले में कर्नाटक का स्थान अप्रत्याशित रूप से तीसरा है। यहां 33,147 वक्फ एस्टेट हैं और इनके पास 62,830 अचल संपत्तियों की भी भरमार है।

Waqf Properties in West Bengal: वक्फ प्रॉपर्टी के मामले में यूपी, पंजाब और कर्नाटक के बाद पश्चिम बंगाल का स्थान

चौथे नंबर पर पश्चिम बंगाल का स्थान है, जहां 6,209 वक्फ एस्टेट और 80,480 अचल संपत्तियां हैं।

Waqf Properties in Telangana: वक्फ संपत्ति के मामले में तेलंगाना का स्थान पांचवां

पांचवें नंबर पर तेलंगाना है, जहां 32,158 वक्फ एस्टेट और 45,682 वक्फ की अचल संपत्तियां हैं। आगे आप देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वक्फ के पास जमा संपत्तियों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं-

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+