Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Waqf amendment bill: एक ऐसा गांव जहां पूरे जमीन पर वक्फ ने किया दावा, 1500 साल पुराने मंदिर को भी नहीं बख्शा

Waqf amendment bill: आज बुधवार(2 अप्रैल) को लोकसभा में वक्फ बोर्ड पर चर्चा जोर-शोर से है। देश के कुछ संवेदनशील इलाके में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। ​

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के तिरुचेंथुरई गांव है जिसपर वक्फ बोर्ड ने इस पूरे गांव पर ही अपना दावा ठोक दिया था। यहां तक कि 1500 साल पुराने मंदिर को भी नहीं बख्शा है। आइए जानते है विस्तार से क्या है पूरा मामला...

Waqf Board

एक ऐसा गांव जहां वक्फ बोर्ड ने पूरे जमीन पर ही अपना दावा ठोक दिया है। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के तिरुचेंथुरई गांव की 389 एकड़ भूमि पर वक्फ बोर्ड ने दावा किया है। यह मामला तब सामने आया जब स्थानिय निवासी एन. राजगोपाल, ने अपनी 1.2 एकड़ जमीन बेचने की कोशिश की, लेकिन रजिस्ट्रार कार्यालय ने उन्हें बताया कि यह भूमि वक्फ बोर्ड की है और बिक्री के लिए वक्फ बोर्ड से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) लेना आवश्यक है।

1500 साल पुराना मंदिर पर भी किया दावा

जब गांव में स्थित 1500 साल पुराना मानेदियावल्ली चंद्रशेखर स्वामी मंदिर भी इस विवाद का हिस्सा बन गया तब स्थानीय निवासियों और भाजपा नेताओं ने इस दावे पर सवाल उठाया क्योंकि मंदिर के पास 369 एकड़ भूमि है। गौरतलब है कि यह क्षेत्र हिंदू बहुल है और यहां एक प्राचीन मंदिर स्थित है।

यह भी पढ़ें- Waqf Amendment Bill: अमित शाह ने अखिलेश को दिया ये कैसा आशीर्वाद? कहा- 25 साल तक बने रहो अध्यक्ष

जमीन की रजिस्ट्री के लिए वक्फ़ बोर्ड से NOC की जरूरत नहीं है​: DMK

इस मामले में वक्फ बोर्ड के चेयरपर्सन एम. अब्दुल रहमान ने बताया 1954 में सरकारी सर्वेक्षण के आधार पर यह भूमि वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के रिकॉर्ड के अनुसार, उनके पास 389 एकड़ भूमि है, जिसकी पैमाइश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सर्वेक्षण में की गई है। जब मामले को लेकर हंगामा मचा तो DMK सरकार ने दखल दिया और कहा कि जमीन की रजिस्ट्री के लिए वक्फ़ बोर्ड से NOC की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन तमिलनाडु वक्फ़ बोर्ड अभी भी इस दावे पर कायम है कि गांव की जमीन वक्फ़ की है। हालांकि, अब 3 सालों में जमीन की बिक्री हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+