वाजिद के निधन के बाद वायरल हुआ ये Video, अस्पताल के बेड पर सलमान का ही गाना गाते दिखे

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर म्यूजिक कंपोजर जोड़ी साजिद-वाजिद में से वाजिद खान अब हमारे बीच नहीं रहे, सुपर स्टार सलमान खान के बेहद करीबी माने जाने वाले वाजिद खान ने रविवार देर रात मुंबई के चेम्बूर स्थित अस्पताल में अंतिम सांस ली, जिसके बाद आज उन्हें वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया, मात्र 42 साल में अपने सुरमयी संगीत से हर किसी को अपना 'दीवाना' बनाने वाले वाजिद इस तरह दुनिया को अलविदा कह देंगे, ये किसी ने नहीं सोचा था।

Recommended Video

    Wajid Khan के निधन से Bollywood में शोक की लहर,सोशल मीडिया पर जताया दुख | वनइंडिया हिंदी
    अस्पताल के बेड पर वाजिद ने गाया सलमान की फिल्म का गाना

    अस्पताल के बेड पर वाजिद ने गाया सलमान की फिल्म का गाना

    वाजिद के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में और बेहद दुखी है, सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भावभीनी श्रद्दांजलि दे रहे हैं, वाजिद के निधन के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वीडियो में वाजिद अस्पताल में हैं और वे 'दबंग 3' का गाना हुड़ हुड़ दबंग गा रहे हैं, वीडियो अस्पताल का है, हालांकि ये वीडियो कब का है, ये नहीं कहा जा सकता है, वीडियो में वाजिद ने अपने गाने को अपने साजिद भाई को डेडिकेट किया है, हालांकि ये गाना सलमान खान की ही फिल्म का है, जिन्हें वाजिद खान अपना बड़ा भाई मानते थे।

    वायरल हुआ वाजिद खान का ये Video

    मालूम हो कि सुरमई आवाज के मालिक वाजिद खान ने सलमान की कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत दिया था, यहां तक कि सलमान की ही फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से अपना संगीत का सफर शुरू करने वाले वाजिद खान ने अपनी अंतिम फिल्म भाई-भाई का संगीत भी सलमान खान के लिए ही दिया।

    पहली और अंतिम फिल्म सलमान के ही नाम

    पहली और अंतिम फिल्म सलमान के ही नाम

    वाजिद ने अपने भाई साजिद खान के साथ मिलकर अपने करियर की शुरुआत ही सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या' से की थी, इसके अलावा 'हैलो ब्रदर', 'चोरी चोरी', 'मुझसे शादी करोगी', 'पार्टनर', 'वांटेड', 'दबंग 1,2 और 3, 'एक था टाइगर' जैसी फिल्में शामिल हैं, एक गायक के रूप में वाजिद खान ने 2008 में फिल्म 'पार्टनर' और 'एक था टाइगर' के लिए गाया भी था, इसके अलावा इन्होंने सोनू निगम के मशहूर एलबम 'दीवाना' का भी संगीत दिया था, वाजिद ने अपने भाई साजिद के साथ ने रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा सुपरस्टार्स' और 'सा रे गा मा पा 2012' में बतौर जज काम किया था, यही नहीं उन्होंने 'बिग बॉस 4' और 'बिग बॉस 6' के टाइटल ट्रैक और 'आईपीएल' के थीम song को भी कंपोज किया था।

    'तुम बहुत याद आओगे, बहुत सारा प्यार'

    वाजिद के निधन से बेहद दुखी सलमान खान ने बेहद ही भावुक अंदाज में ट्वीट किया है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि वाजिद के लिए हमेशा प्यार और सम्मान, वाजिद तुम्हारे टैलेंट और शख्सियत के लिए तुम्हें हमेशा याद करूंगा, तुम बहुत याद आओगे, बहुत सारा प्यार, तुम्हारी खूबसूरत आत्मा को शांति मिले।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+