व्यापमं घोटाले के पीछे आरएसएस का हाथ: दिग्विजय सिंह
भोपाल। एक बार फिर से कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि इस व्यापमं घोटाले के पीछे आरएसएस का हाथ है। न्यूज चैनल आज तक के सीधी बात कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि ऐसा कैसे संभव है कि सीएम शिवराज सिंह को इस सात साल से हो रहे घोटाले के बारे में पता ना हो। मुझे पूरा भरोसा है कि इस मामले में आरएएस भी शामिल है।
दिग्विजय सिह ने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई बड़ी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई, मुझे मालूम है कि इसमें शामिल ज्यादातर लोग छात्र है जो कि नौकरी पाने के चक्कर में घोटाले की लपेट में हैं, मैं कब से चिल्ला रहा हूं कि बीजेपी इसमें गिरफ्तारी करे लेकिन उन्हीं के परिवार के लोग इसमें शामिल है इसी कारण वो चुप हैं।
Vyapam shouldn't be seen as a case of only corruption but it is a part of the strategy of BJP/RSS to induct their cadres dubiously.
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 6, 2015 मालूम हो कि व्यापमं घोटाले की जांच के दौरान 45 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिसकी बलि आज तक के कद्दवार पत्रकार अक्षय कुमार भी चढ़ गया। लेकिन अभी तक इस घोटाले का सच बाहर नहीं आया है। दिग्गी ने कहा कि इस जांच के दौरान 45 लोगों की मौत बयान करती है सच को सामने नहीं आने दिया जा रहा है।
It is being done in Rajasthan Chattisgarh Gujarat also but it got exposed in MP because of the Greed in Shivraj's Family.
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 6, 2015 












Click it and Unblock the Notifications