OMG.न्यूयार्क टाइम्स ने दिग्विजय-अमृता को बना दिया बाप-बेटी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के #Selfiewithdaughter अभियान का सबसे ज्यादा मजाक कांग्रेस ने ही उड़ाया है लेकिन उनका मजाक उस समय उन पर भारी पड़ गया जब विदेशी अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह को उनकी प्रेमिका अमृता राय का पिता बना दिया।
हालांकि यह न्यूयार्क टाइम्स की भयानक गलती है लेकिन इस गलती ने कांग्रेस की बोलती बंद कर दी और सोशल मीडिया पर लोगों को गासिंप करने का मौका दे दिया। दरअसल न्यूयार्क टाइम्स ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और टीवी एंकर पत्रकार अमृता राय की सेल्फी वाली तस्वीर #Selfiewithdaughter के अंतरगत पब्लिश कर दी। फिलहाल गलती के पकड़ में आने के बाद न्यूयॉर्क टाइम्स ने यह तस्वीर अपनी रिपोर्ट से हटा दी और माफी भी मांगी।
गौरतलब है कि पिछले साल ही दिग्विजय सिंह और टीवी पत्रकार अमृता राय की लवस्टोरी लोगों के सामने आयी थी। खुद दिग्विजय सिंह ने ही कहा था कि हां वो अमृता से प्रेम करते हैं और वो दोनों लंबे वक्त से साथ में हैं। अपने प्रेम के कारण ही अमृता राय ने अपने पति पत्रकार आनंद प्रधान को छोड़ दिया है और राजा दिग्विजय सिंह की पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका है।













Click it and Unblock the Notifications