भगवान श्रीकृष्ण की मॉर्डन गोपियों के साथ अश्लील पेंटिंग लगी बार में
गुवाहाटी। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर क्या किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का अधिकार दिया जा सकता है। गुवाहाटी के आर्ट गैलरी में एक बार फिर भगवान श्रीकृष्ण की आपत्तिजनक पेंटिंग की प्रदर्शनी लगायी गयी। इस पेंटिंग में उन्हें अश्लील महिलाओं से घिरा हुआ दिखाया गया है।

गुवाहाटी की राज्य आर्ट गैलरी में अकरम हुसैन की पेंटिंग की प्रदर्शनी लगायी थी। इस प्रदर्शनी में भगवान श्रीकृष्ण को बार में खड़ा दिखाया गया है। वहीं उनके इर्द-गिर्द बिकिनी पहने कई लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में खड़ी हैं। पेंटिंग में भगवान श्रीकृष्ण के आस-पास खड़ी लड़कियों को मॉर्डन गोपियों के रूप में दिखाया गया है।
इन पेंटिंग्स में भगवान कृष्ण को इन लड़कियों के करीब आता हुआ दिखाया गया है। हुसैन की इस पेंटिंग प्रदर्शनी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हो रहा है। वहीं गुवाहाटी आर्ट गैलरी ने इन पेंटिंग्स को आर्ट गैलरी से हटा लिया गया है।
हुसैन की इन पेंटिंग्स पर ट्विटर पर लोगों ने जमकर आलोचना की है। गौरतलब है कि गुवाहाटी के रविंद्र भवन से इन पेंटिंग्स को हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के पहले ही हटा लिया गया है। वहीं हुसैन के खिलाफ धार्मिक भावना को आहत करने के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है।
यह पहली बार नहीं है जब हिंदू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक पेंटिंग्स बनायी गयी है। इससे पहले एमएफ हुसैन ने भी हिंदू देवी-देवताओं की नग्न तस्वीर बनायी थी। एमएफ हुसैन की पेंटिंग्स का पूरे देश में विरोध हुआ जिसके चलते उन्हें भारत तक छोड़ना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications