फेसबुक पर फैला वायरस, हैक हो रहे अकाउंट, ऐसे बचिए

नई दिल्ली। फेसबुक आए दिन नए-नए फीचर्स लाता रहता है, जिन्हें इस्तेमाल में फेसबुक यूजर्स भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसी तरह फेसबुक पर बहुत सी पोस्ट और वीडियो भी शेयर होती हैं, जिन पर क्लिक कर उन्हें पढ़ने या वीडियो देखने की उत्सुकता भी सबके मन में रहती है। लेकिन क्या हो अगर आपकी ये उत्सुकता आपके फेसबुक अकाउंट पर भारी पड़ जाए? दहशत में है यूपी का ये गांव, नागिन ले रही है अपना बदला!

virus

जी हां, आपने सही पढ़ा है। फेसबुक के नए फीचर्स, वीडियो और पोस्ट की आड़ में कुछ हैकर्स आपके अकाउंट तक अपनी पहुंच बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस समय फेसबुक पर एक ऐसा ही वायरस फैल रहा है जिस पर क्लिक करते ही आपके अकाउंट के सभी दोस्तों को वह वायरस चला जा रहा है। कुछ लोगों की तरफ इस तरह की शिकायत भी आ रही है कि उनका अकाउंट नहीं खुल रहा है।

यह वायरस एक वीडियो लिंक है, जिसमें यह दिखाया जा रहा है कि यह आपके दोस्त का वीडियो है। इस लिंक पर आपकी फ्रेंड लिस्ट में से किसी दोस्त का फोटो भी लगा हुआ है। ध्यान रहे, इस लिंक पर भूल कर भी क्लिक न करें, क्योंकि यह एक वायरस है। आप जैसे ही इस लिंक पर क्लिक करेंगे, यह आपकी फ्रेंड लिस्ट के हर दोस्त की वॉल पर शेयर हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+