दहशत में है यूपी का ये गांव, 'नागिन' ले रही है अपना बदला!

कानपुर। आपको श्रीदेवी की फिल्म 'नगीना' और रीना रॉय की फिल्म 'नागिन' तो याद ही होगी, जिसमें नागिन द्वारा नाग की मौत का बदला लेने की कहानी दिखाई गई थी।

उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसी ही घटना सच में होने का दावा किया जा रहा है।

cobra

मैनपुरी के उसनिधा गांव में एक परिवार इसी दहशत के साए में जी रहा है कि उसके परिवार को कोबरा सांप (नागिन) न मार दे। पिछले तीन दिनों में इस परिवार के दो लोगों को नागिन डस चुकी है।

31 अगस्त को 35 साल के रवि को एक सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। जब रवि की मौत के तीसरे दिन उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था तो उसी दौरान रवि की 28 साल की पत्नी सीमा को भी उसी कोबरा सांप ने काट लिया। अस्पताल में इलाज के समय उसकी भी मौत हो गई।

कोबरा ले रहा है बदला

दोनों ही मौतें एक ही परिवार के लोगों की हुईं और वो भी एक ही कोबरा सांप के काटने से इसलिए अब उस परिवार के लोग और गांव वाले यह मान रहे हैं कि कोबारा उस परिवार से कोई बदला ले रहा है।

अब गांव के किसी भी व्यक्ति पर कोबारा का साया न मंडराए इसलिए वे लोग भजन-कीर्तन कर रहे हैं और संपेरों को बुला रहे हैं, ताकि उस कोबरा की दहशत से मुक्ति पाई जा सके।

बच्चों को भेजा नाना के घर

वहीं दूसरी ओर, वह परिवार जिसके दो लोगों को पहले ही कोबारा नागिन काट चुकी है, वह मौत की दहशत में हैं। उस सांप के अभी भी उसी दंपति के घर में होने का दावा किया जा रहा है, जिस दंपति को उसने काटा है।

परिवार के लोगों ने मृत दंपति के दो बच्चों को कोबरा के डर से उनके नाना के घर भेज दिया है। रवि के भाई, बहन और मां फिलहाल पड़ोसियों के घर में रह रहे हैं।

तहसीलदार पहुंचे घटनास्थल पर

मृतक रवि के चचेरे भाई नीरज का कहना है कि अगर वह कोबरा पति-पत्नी को मार सकती है तो हमें भी मार सकता है, इसी बात का हमें डर है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा डर ये है कि वह कोबारा उस दंपति के बच्चों को भी न मार दे, इसलिए उन्हें उनके नाना के घर भेज दिया गया है।

गांव वालों ने वन विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया है और जिलाधिकारी से भी मदद मांगी है। फिलहाल तहसीलदार को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+