'सात समुंदर पार' पर सैफ की बेटी सारा ने किया ऐसा डांस VIDEO हुआ वायरल
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वैसे तो सारा की फिल्म आने में अभी वक्त है लेकिन उससे पहले ही वो सोशल मीडिया की फेवरेट बन गई हैं। एक फिल्मी शादी में किया गया सारा अली खान का डांस इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Recommended Video


नई दिल्ली। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वैसे तो सारा की फिल्म आने में अभी वक्त है लेकिन उससे पहले ही वो सोशल मीडिया की फेवरेट बन गई हैं। एक फिल्मी शादी में किया गया सारा अली खान का डांस इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सफेद साड़ी में सारा ने इतना जबरदस्त डांस किया है कि देखने वाला बस देखता रह जाए।

सफेद साड़ी में सारा ने कुछ यूं गिराईं बिजलियां
अबु जानी और संदीप खोसला के रिश्तेदार की शादी में हाल ही में पूरा बॉलीवुड नजर आया। सारा अली खान की मां अमृता सिंह दोनों की काफी नजदीकीं हैं, ऐसे में सारा कैसे इस शादी में नजर नहीं आतीं। सफेद रंग की साड़ी में सारा बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं और उनका डांस तो उससे भी शानदार था। सारा को ऐसा डांस करता देख वहां खड़ा हर शख्त तालियां बजाने लग गया। देखिए उनका ये मस्त-मस्त डांस-
इन-इन सितारों ने दी अपनी परफॉर्मेंस
इस शादी में सारा अली खान ने 'विश्वात्मा' के गाने 'सात समंदर पार' पर डांस किया। सारा को डांस करता देख ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि वो बॉलीवुड में एकदम नई हैं। उनके अलावा इस शादी में करण जौहर, सोनम कपूर, जया बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा ने भी ठुमके लगाए। सारा के अलावा करण जौहर और श्वेता बच्चन नंदा का डांस भी खूब वायरल हो रहा है।

'केदारनाथ' फिल्म से डेब्यू करेंगे सारा अली खान
सारा अली खान इसी साल अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत हैं। सारा की पहली फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है और उन्होंने उससे पहले ही अपनी दूसरी फिल्म भी साइन कर ली है। 'केदारनाथ' के बाद सारा करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शंस के तले बन रही फिल्म 'सिंबा' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट रणवीर सिंह होंगे। फिल्म का डायरेक्शन रोहित शेट्टी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: VIDEO: अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने लगाए ऐसे ठुमके कि कई अभिनेत्री भी शरमा जाएं
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications