Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने लगाए ऐसे ठुमके कि कई अभिनेत्री भी शरमा जाएं

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा शुरू से ही लाइम लाइट से दूर रही हैं लेकिन हाल ही में एक वीडियो वायरल होने के बाद वो सुर्खियों में आ गई हैं।

Shweta Bachchan Nanda

मुंबई। अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा शुरू से ही लाइम लाइट से दूर रही हैं। अपने माता-पिता और भाई की तरह उन्होंने बॉलीवुड में करियर बनाने की बजाय हाउसवाइफ बनना पसंद किया। श्वेता ने बाद में लेखन में कदम रखा लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि फैमिली की तरह उनमें भी डांसिंग के जींस हैं। एक बॉलीवुड पार्टी से श्वेता बच्चन नंदा का डांस वायरल हो गया है जिसमें उन्हें जबरदस्त ठुमके लगाए हैं।

'पल्लो लटके' पर लगाए जबरदस्त ठुमके

'पल्लो लटके' पर लगाए जबरदस्त ठुमके

हाल ही में बॉलीवुड के सभी बड़े सितारे फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के रिश्तेदार की शादी में नजर आए। यहां ट्विंकल खन्ना, करण जौहर, सोनम कपूर, डिंपल कपाड़िया और बच्चन परिवार नजर आया। इस मौके पर सभी बॉलीवुड सितारों ने डांस किया। ऐसे में श्वेता बच्चन नंदा कैसे पीछे रहतीं। श्वेता बच्चन नंदा ने भी राजकुमार राव की फिल्म 'शादी में जरूर आना' के गाने 'पल्लो लटके' पर जबरदस्त डांस किया।

बेटी संग मां जया बच्चन भी जमकर नाचीं

सफेद साड़ी में श्वेता ने ऐसा जबरदस्त डांस किया कि हर कोई देखता रह गया। श्वेता का डांस देखकर उनकी मां जया बच्चन भी खुद को रोक नहीं पाईं और तुरंत न्योछावर करने आ गईं। इतना ही नहीं, जया बच्चन ने भी श्वेता के साथ मिलकर इस गाने पर खूब ठुमके लगाए। मां-बेटी की ये जुगलबंदी सोशल मीडिया पर तुंरत वायरल हो गए हैं।

देखिए करण जौहर और सोनम कपूर का डांस

इस शादी से डायरेक्टर करण जौहर और एक्ट्रेस सोनम कपूर के डांस का वीडियो भी वायरल हुआ है। दोनों ने अपनी-अपनी फिल्मों पर डांस किया और करण ने तो ऐसा जबरदस्त डांस किया कि एक्ट्रेस उतना शानदार डांस न कर पाएं। करण जौहर ने 'स्टूडेंट ऑफ दी ईयर' के गाने 'राधा' पर डांस किया। देखिये ये वायरल डांस-

ये भी पढ़ें: VIDEO: 'स्वैग से स्वागत' पर सलमान-कैटरीना से भी शानदार डांस कर गई ये लड़कियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+