VIDEO: गाना गाता है महाराष्ट्र का ये गधा, आवाज सुन भूल जाएंगे कोयल और बुलबुल को

अभी तक आपने कोयल या बुलबुल की सुरीली आवाज सुनी होगी, लेकिन कभी किसी जानवर को शायद ही गाना गाते सुना हो। जानवरों में कम ही सुरीली आवाज देखने को मिलती है, लेकिन अब एक मादा गधा अपनी आवाज के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नई दिल्ली। अभी तक आपने कोयल या बुलबुल की सुरीली आवाज सुनी होगी, लेकिन कभी किसी जानवर को शायद ही गाना गाते सुना हो। जानवरों में कम ही सुरीली आवाज देखने को मिलती है, लेकिन अब एक मादा गधा अपनी आवाज के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आयरलैंड के 'सिंगिंग गधे' के बाद अब भारत का गधा इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो खुश होने पर गाना गाती है। गधे को रेस्कयू करने वाले एनजीओ का कहना है कि वो खुश होने पर गाना गाती है।

Donkey

इस गधे को एनजीओ आरईएसक्यू चैरिटेबल ट्रस्ट ने पुणे से रेस्क्यू किया गया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार गधे को तब रेस्क्यू किय गया जू उसने बच्चे को जन्म दिया। उसकी हालत काफी खराब थी और वो ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं। एनजीओ के कार्यकर्ता उसे लेकर सेंटर आए जहां उसका इलाज शुरू हुआ। मादा गधा 'एमिली' शुरुआत में किसी से घुलती-मिलती नहीं, लेकिन धीरे-धीरे उसकी हालत में सुधार आया।

ये भी पढ़ें: VIDEO: शेर पर भारी पड़ने लगे 20 लकड़बग्घे, नहीं सोचा होगा लड़ाई का होगा ऐसा अंत

एनजीओ की टीना मोहनदास ने बताया कि वो अब अपना भरोसा गाना गाकर दिखाती है। आरईएसक्यूसीटी की अध्यक्ष नेहा पंचामिया ने कहा कि इसके पीछे कोई वैज्ञानिक तर्क नहीं है कि गधे गाना क्यों गाते हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि ये तब गुनगुनाते हैं जब ये खुश होते हैं। 'एमिली खाने की काफी शौकीन है और जब भी उसे उसका पसंदीदा खाना मिलता है, वो गुनगुनाने लगती है।'

इससे पहले आयरलैंड का एक गधा गाना गाने के बाद इंटरनेट सेंसेशन बन गया था। इस गधे का वीडियो स्थानीय लोगों ने इंटरनेट पर पोस्ट किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया था।

ये भी पढ़ें: जीत की खुशी में बेहोश हुईं मिस ग्रैंड इंटरनेशनल, ताज पहनने से पहले ही स्टेज पर गिरीं, देखिए VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+