Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जीत की खुशी में बेहोश हुईं मिस ग्रैंड इंटरनेशनल, ताज पहनने से पहले ही स्टेज पर गिरीं, देखिए VIDEO

पिछले दिनों म्यांमार में मिस ग्रैंड इंटरेनशनल 2018 का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारत की मीनाक्षी चौधरी सिर्फ एक कदम से चूक गई थीं। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2018 का खिताब पैरागुए की क्लारा सोसा के सिर सजा था।

नई दिल्ली। पिछले दिनों म्यांमार में मिस ग्रैंड इंटरेनशनल 2018 का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारत की मीनाक्षी चौधरी सिर्फ एक कदम से चूक गई थीं। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2018 का खिताब पैरागुए की क्लारा सोसा के सिर सजा था। खिताब जीतने की बात सुनकर खुद क्लारा यकीन नहीं कर पाई थीं और बेहोश होकर स्टेज पर ही गिर गई थीं। प्रतियोगिता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Miss Grand International

म्यांमार के यंगून में पिछले महीने आयोजित मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2018 में पैरागुए की क्लारा सोसा बाजी मार गई थीं। फाइन में मुकाबला क्लारा सोसा और भारत की मीनाक्षी चौधरी के बीच था। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। होस्ट ने जैसे ही विजेता का नाम घोषित किया, तो क्लारा की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। ब्यूटी प्रतियोगिता जीतने की खुशी में क्लारा बेहोश ही हो गईं।

ये भी पढ़ें: VIDEO: वायरल हो रहा है प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो, फैंस के फर्जीवाड़े का आरोप

जैसे ही मीनाक्षी उन्हें गले लगाने के लिए आगे बढ़ती हैं, क्लारा बेहोश हो जाती हैं। इसके बाद स्टेज पर हड़कंप मच जाता है। तुरंत क्लारा को मेडिकल सुविधाएं दी जाती हैं, जिसके बाद उन्हें होश आता है। इसके बाद क्लारा रोते हुए सभी को गले लगाती हैं।

दुनिया में शांति के लिए आयोजित होने वाले मिस ग्रैंड इंटरनेशनल के छठवें संस्करण में भारत की मीनाक्षी चौधरी बस एक कदम से चूक गईं थीं। फेमिना मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2018 रहीं मीनाक्षी चौधरी इस प्रतियोगिता में पहली रनर-अप रहीं। वहीं दूसरी रनर-अप इंडोनेशिया की नादिया पुरवोको, तीसरी रनर-अप पुर्तो रिको की निकोल कोलन और चौथी रनर-अप जापान की हरुका ओदा रहीं।

ये भी पढ़ें: VIDEO: रिंग में परफॉर्म कर रहीं सपना चौधरी पर किसी ने फेंका लोहा, बोलीं- मां का दूध पीया होता तो...

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+