VIDEO: शादी के जोड़े में दुल्हन ने बाप से की गुजारिश, 'मुझे सिंगल रहने दे'

शादियों के इस सीजन में वैसे तो सोशल मीडिया पर सिर्फ दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक ही देखने को मिल रहे हैं। दीपिका की शादी की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं और अब फैंस प्रियंका का अंदाज देखने को बेसब्र हैं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और दुल्हन खूब खबरों में है।

नई दिल्ली। शादियों के इस सीजन में वैसे तो सोशल मीडिया पर सिर्फ दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक ही देखने को मिल रहे हैं। दीपिका की शादी की तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं और अब फैंस प्रियंका का अंदाज देखने को बेसब्र हैं, लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और दुल्हन खूब खबरों में है। इस दुल्हन का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

Bride

ये दुल्हन कोई बड़ी एक्ट्रेस नहीं है, लेकिन इसकी पॉप्यूलैरिटी दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। इस दुल्हन के हटके अंदाज ने सभी को अपना दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया की ये नई फेवरेट दुल्हन अपने पप्पा से एक गुजारिश कर रही है- 'सिंगर रहने दे।'

ये भी पढ़ें: VIDEO: हवा में फूटा बारूद से भरा हॉट एयर बलून, जमीन पर ही हो गई आतिशबाजियां

सोशल मीडिया पर इस दुल्न का डांस वायरल हो गया है। अपने प्री-वेडिंग में दोस्तों संग डांस कर रही ये दुल्हन बार-बार अपने पप्पा से एक ही गुजारिश कर रही है कि उसे सिंगल रहने दिया जाए। दुल्हन का ये कूल अंदाज इंटरनेट पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अब तक लगभग डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं, वहीं यूट्यूब पर 80 हजार से ज्यादा।

वीडियो में डांस कर रही दुल्हन का नाम नीति पंचोली है। कंगना रनौत की फिल्म 'सिमरन' के गाने पर किए गए इस डांस की शूटिंग थाईलैंड के हुआहिन में हुई है। वीडियो की Coolbluez Photography ने बनाया है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: रिंग में परफॉर्म कर रहीं सपना चौधरी पर किसी ने फेंका लोहा, बोलीं- मां का दूध पीया होता तो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+