Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: रिंग में परफॉर्म कर रहीं सपना चौधरी पर किसी ने फेंका लोहा, बोलीं- मां का दूध पीया होता तो...

हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी की पॉप्यूलैरिटी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। सपना के शो में भीड़ इस कदर बेकाबू हो जाती है कि पुलिस को भी उसे संभालने में आफत आती है। कई बार सपना को खास पुलिस सुरक्षा में शो से बाहर निकालना पड़ा है।

Sapna Choudhary

नई दिल्ली। हरियाणा की स्टार डांसर सपना चौधरी की पॉप्यूलैरिटी किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। सपना के शो में भीड़ इस कदर बेकाबू हो जाती है कि पुलिस को भी उसे संभालने में आफत आती है। कई बार सपना को खास पुलिस सुरक्षा में शो से बाहर निकालना पड़ा है। हाल ही में सपना बिना किसी सुरक्षा के एक रेसलिंग रिंग में परफॉर्म कर रही थीं, जब उनपर किसी ने लोहे की चीज फेंक दी। गनीमत रही कि ये चीज सपना के नहीं लगी। इसके बाद सपना ने जिस अंदाज में ऐसा करने वाले की खबर ली, वो देखने लायक था।

भीड़ ने सपना पर फेंका लोहे का सामान

सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो रिंग में खड़ी होकर लोगों की क्लास ले रही हैं। दरअसल सपना जब रिंग में परफॉर्म कर रही थीं, तब उनपर किसी ने लोहे की कोई चीज फेंक दी। गनीमत ये रही कि उन्हें लोहा नहीं लगा और कोई चोट नहीं आई। इसके बाद शो होस्ट कर रहा व्यक्ति भीड़ से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहता है कि वो ऐसा कैसे कर सकते हैं।

डांसर ने इस तरह दिया मुंहतोड़ जवाब

इसके बाद सपना कहती हैं कि अगर उसने मां का दूध पीया होता तो पहले ही आगे आकर फेंक देता। सपना चौधरी फिर कहती हैं कि खरीद तो आप लोगों ने हमें पहले ही लिया है। वो शायरी करती हुई कहती हैं, 'कलाकार किसी वसर का गुलाम नहीं होता, और ये महफिल में बदनाम सरेआम नहीं होता, और ये बिक जाए तो प्यार में बिक जाए, वरना खरीदने वाले के पास इसका कोई दाम नहीं होता।' सपना कहती हैं कि किसी के बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए क्योंकि दुनिया गोल है।

सपना के शो में अक्सर बेकाबू हो जाती है भीड़

सपना के शो में अक्सर बेकाबू हो जाती है भीड़

सपना ने उनसे बद्तमीजी करने वाले तो इस तरह जवाब दिया कि फैंस उनके कायल हो गए हैं। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है कि उन्होंने शख्स का बड़ी ही खूबी से जनाब दिया। इससे पहले सपना के बिहार के बेगुसराय में हुए शो में भीड़ बेकाबू हो गई थी। सपना जब स्टेज पर पहुंचीं तो फैंस बैरिकेटिंग तोड़कर स्टेज की तरफ बढ़ने लगे, जिसके कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+