VIDEO: हवा में फूटा बारूद से भरा हॉट एयर बलून, जमीन पर ही हो गई आतिशबाजियां
म्यांमार के Taunggyi शहर में बलून फेस्टिवल के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। Taunggyi में वार्षिक बलून फेस्टिवल के दौरान बारूद से भरा एक हॉट एयर बलून लोगों के बीच ही फट गया, जिसमें करीब 9 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।
नई दिल्ली। म्यांमार के Taunggyi शहर में बलून फेस्टिवल के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। Taunggyi में वार्षिक बलून फेस्टिवल के दौरान बारूद से भरा एक हॉट एयर बलून लोगों के बीच ही फट गया, जिसमें करीब 9 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। वार्षिक बलून फेस्टिव में शामिल होने के लिए भारी संख्या में भीड़ पहुंची थी। लोग बलून को हवा में उड़ाकर फेस्टिवल का जश्न मना रहे थे, कि तभी बारूद से भरा हॉट एयर बलून फट गया और जमीन की तरफ बढ़ने लगा।

Taunggyi में बलून फेस्टिवल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हाल ही में इस बलून फेस्टिवल में एक बड़ा हादसा हो गया। फेस्टिवल में एक बड़े से हॉट एयर बलून को हवा में उड़ाया गया जिससे आतिशबाजियां हो रही थीं। ये हॉट एयर बलून हवा में थोड़ी ही ऊपर गया था, कि ये फट गया और नीचे की तरफ आने लगा। बलून को नीचे आता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई और हर कोई अपनी जान बचाने को भागने लगा।
ये भी पढ़ें: VIDEO: दादी ने कहा था, जब तक तू प्लेन नहीं उड़ाएगा, बैठूंगी नहीं, पांव छूकर सिंगापुर उड़ा ले गया
बलून जैसे ही जमीन से टकराया, उसमें से आतिशबाजियां होने लग गईं और फिर उसमें आग लग गई। इस घटना का वीडियो काफी डराने वाला है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक व्यक्ति का शरीर काफी जल गया है। वहीं कुछ लोगों को चोटें भी आई है। बताया जा रहा है कि गुब्बारे को बांधने वाली रस्सियां खुल गई थीं, जिसके कारण ये हादसा हुआ।
ये भी पढ़ें: VIDEO: वायरल हो रहा है प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो, फैंस के फर्जीवाड़े का आरोप
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications