आखिर लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो पर क्यों ली जा रही हैं चुटकियां?
बीजेपी की संसदीय दल की बैठक की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जो कि लोगों को ना केवल हंसा रही है बल्कि बहुत सारे कमेंट करने का मौका दे रही है।
नई दिल्ली। मंगलवार को हुई बीजेपी की संसदीय दल की बैठक में जहां पीएम मोदी नोटबंदी के मसले पर भावुक हो गए वहीं दूसरी ओर इस बैठक की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जो कि लोगों को ना केवल हंसा रही है बल्कि बहुत सारे कमेंट करने का मौका दे रही है।
दऱअसल ये वायरल फोटो लाल कृष्ण आडवाणी की है, जिसमें उनके बैठने को लेकर वेंकैया नायडू, अरुण जेटली और PM मोदी के बीच एक कन्फ्यूजन दिख रहा है। इस फोटो ने सोशल प्लेटफार्म पर एक बार फिर से आडवाणी बनाम मोदी खेमा वाला प्रसंग छेड़ दिया है।
अब उस समय वास्तव में क्या हुआ था ये तो दिग्गज नेता ही जाने लेकिन ट्विटर और फेसबुक पर लोग जबरदस्त ढंग से इस फोटो का अर्थ निकालने में जुटे हैं।
आप भी देखिए मजेदार कमेंट..
अब बताओ कौन देगा किराया?
नोटबंदी से सभी परेशान हैं!





Click it and Unblock the Notifications
