'बेवफा सोनम गुप्ता' केे सामने आए कई वीडियो, मिले बेवफाई केे सबूत

सोनम गुप्ता के नाम से इस समय सोशल मीडिया पर वीडियो की भरमार हो गई है जिसे कि बनाने वाले बेहद ही चुटिले अंदाज में लोगों के सामने पेश कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं।

नई दिल्ली। सोनम गुप्ता... इस नाम से हर कोई वाकिफ है, इस नाम का जिक्र होते ही हर इंसान का चेहरा एक बार मुस्कुरा जरूर उठता है। नोटबंदी के इस दौर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सोनम की बेवफाई ने लोगों को मनोरंजित होने का मौका जरूर दे दिया है।

वो बेवफा है, वो संगदिल है, वो ये है, वो..वो है के बीच लोग उसे शिद्दत से खोज रहे हैं तो आखिर कब तक वो लोगों से छुपी रह सकती थी। आखिरकार वो सामने आई और उसने अपने बेवफा होने का कारण भी बताया औऱ सबूत भी पेश किया।

आपको बता दें कि किसी दिलजले आशिक ने अपनी महबूबा सोनम गुप्ता की बेवफाई से तंग आकर 10 रूपए के नोट पर लिख दिया था 'सोनम गुप्ता बेवफा है'। अब सोनम को भी कहां पता था कि यह आशिक उसे जमाने में मशहूर कर देगा। इससे भी दिल नहीं भरा तो आशिक ने 2000 के नए कड़क नोट पर भी सोनम के बेवफा होने का दर्द बयां कर दिया और आज सोनम गुप्ता हर जगह की हेडलाइन हो गईं।

कभी उनकी बेवफाई पर उनकी मां का जवाब आता है तो कभी खुद सोनवीर सिंह (तथाकथित आशिक) के लिए सोनम कहती हैं कि वो अपने पति बच्चों संग खुश हैं इसलिए वो उनसे दूर रहें। लेकिन अभी तक तो ये केवल नोटों पर चल रहा था लेकिन अब तो सोनम गुप्ता वीडियो के रूप में सामने आ गई हैं जिसमें खुले आम वो अपने आप को कभी बेवफा तो कभी वफादार कह रही हैं।

सोनम गुप्ता के नाम से वीडियो की भरमार

आपको जानकर हैरत होगी कि सोनम गुप्ता के नाम से इस समय सोशल मीडिया पर वीडियो की भरमार हो गई है जिसे कि बनाने वाले बेहद ही चुटिले अंदाज में लोगों के सामने पेश कर रहे हैं और मजे ले रहे हैं।

मची सोनम बनने की होड़

दरअसल सोशल मीडिया पर जब लोग बहुत ज्यादा सोनम-सोनम करने लगे तो इस नाम से यूट्यूब पर कई वीडियो अपलोड कर दिए गए जिसमें कई में कोई लड़की (जिसका चेहरा क्लियर नहीं) अपने आपको सोनम कह रही हैं तो किसी वीडियो में कोई लड़की सोनम गुप्ता बनकर इंटरव्यू दे रही हैं।

सोनम गुप्ता और उसके आशिक सोनवीर सिंह की प्रेमकहानी

यही नहीं कई वीडियो तो ऐसे हैं जिसमें सोनम गुप्ता और उसके आशिक सोनवीर सिंह की प्रेमकहानी को नाट्य रूपांतरण रूप में पेश किया गया है। ताज्जुब ये है कि इस तरह के वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।

यकीन नहीं आता तो जरूर क्लिक करें नीचे के वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+