माल्या बैंकों को 4000 करोड़ देने को राजी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कही बात
नई दिल्ली। 9000 करोड़ के कर्जदार विजय माल्या ने आज सुप्रीम कोर्ट में बैंकों को पैसे लौटाने का एक प्रपोजल रखा है। कोर्ट में वीडियो काफ्रेंस के जरिये माल्या ने कहा कि सितंबर तक बैंकों के 4000 करोड़ रुपये वापस करने के लिए तैयार हैं।
जिसके बाद कोर्ट ने कहा कि इस बारे में फैसला बैंक को करना है, बैंक ने इस मामले में फैसला करने के लिए एक हफ्ते का वक्त मांगा है। कोर्ट ने बैंकों को एक हफ्ते में जवाब देने को कहा है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 7 अप्रैल को होगी।
मामले की सुनवाई होते वक्त माल्या ने कोर्ट से कहा कि वो भागे नहीं है और इस मामले में दो बार बैंक से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications