सोनम वांगचुक को हाई कोर्ट से झटका, प्राइवेट अस्पताल में नहीं होंगे शिफ्ट, अब पत्नी गीतांजलि ने उठाया बड़ा कदम

लद्दाख के मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के आंदोलन में कानूनी लड़ाई अब और तेज हो गई है। दिल्ली हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग को हाई कोर्ट ने फिलहाल ठुकरा दिया है।

इसके तुरंत बाद सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने सोमवार (20 जुलाई) को ही इस मामले पर जल्द सुनवाई करने की मांग की है।

Sonam Wangchuk Delhi High Court Case

दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान 19 जुलाई को साफ कहा कि सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए सरकार का उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला बिल्कुल सही था। अदालत ने प्राइवेट अस्पताल में ट्रांसफर करने की मांग को खारिज कर दिया। अब वांगचुक का इलाज सफदरजंग अस्पताल में ही जारी रहेगा।

अदालत ने यह भी साफ किया कि आगे के इलाज से जुड़े सभी मेडिकल फैसले डॉक्टरों की टीम और खुद सोनम वांगचुक की आपसी सहमति से ही तय होंगे। इसके साथ ही एम्स (AIIMS) के डॉक्टर भी उनकी सेहत पर लगातार नजर रखेंगे। हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस और अस्पताल प्रशासन से तीन दिनों के भीतर इस पूरे मामले की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

कपिल सिब्बल की दलील: 'मरीज को अपनी पसंद का अस्पताल चुनने का पूरा हक'

दिल्ली हाई कोर्ट में सोनम वांगचुक का पक्ष रखते हुए देश के जाने-माने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने पैरवी की। उन्होंने कोर्ट से कहा,

"सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मंजूरी मिलनी चाहिए। अस्पताल में उन्हें अपने डॉक्टरों और वकीलों से ठीक से मिलने नहीं दिया जा रहा है। किसी भी मरीज को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने का पूरा कानूनी अधिकार है। एक प्राइवेट अस्पताल अपनी एंबुलेंस भेजने के लिए भी तैयार खड़ा है, इसलिए उन्हें वहां जाने की इजाजत दी जाए।"

सरकार का जवाब: 'पोटैशियम लेवल गिरने के बाद लिया गया एक्शन'

दूसरी तरफ केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) चेतन शर्मा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि जब सोनम वांगचुक का पोटैशियम स्तर गिरकर 2.9 से भी नीचे चला गया, तब डॉक्टरों की सलाह पर ही उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। यह पूरी तरह एक मेडिकल इमरजेंसी का मामला था।

चेतन शर्मा ने कोर्ट में यह भी दलील दी कि सरकार किसी प्राइवेट लैब की रिपोर्ट पर नहीं, बल्कि सरकारी अस्पताल के ऑफिशियल टेस्ट और मेडिकल प्रोटोकॉल पर ही भरोसा करती है।

उन्होंने कहा कि यह एक अस्पताल है, कोई कोर्ट रूम नहीं है। वांगचुक की पत्नी, उनके भाई और साले को 24 घंटे अस्पताल में साथ रहने की इजाजत दी गई है। उनके रुकने के लिए अलग से कमरा भी दिया गया है। ऐसे में वकीलों और बाहरी लोगों की फौज को लगातार अंदर आने देने की मांग बिल्कुल जायज नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+