बांकीपुर जंग के बीच गरजे खेसारी लाल, पीके की तारीफों के बांधे पुल! सोनम वांगचुक का भी किया खुला समर्थन

Khesari Lal Yadav: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार का राजनीति गरमाई हुई है। इसी बीच भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की खुलकर तारीफ की और कहा कि राजनीति में पढ़े-लिखे और दूर की सोच रखने वाले लोगों की जरूरत है।

खेसारी लाल ने लोगों से अपील की कि वे किसी प्रचार या माहौल को देखकर नहीं, बल्कि उम्मीदवार की योग्यता और काम करने की क्षमता के आधार पर वोट दें। इसके साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया, लालू प्रसाद यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और बेहतर नेतृत्व को देश के विकास की सबसे बड़ी जरूरत बताया।

Khesari Lal Yadav

प्रशांत किशोर की तारीफ में क्या बोले खेसारी लाल?

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेसारी लाल यादव ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर पढ़े-लिखे और अच्छी सोच रखने वाले नेता हैं। उनका मानना है कि जनता को किसी के प्रचार या प्रभाव में आने के बजाय उम्मीदवार की योग्यता, सोच और काम करने की क्षमता देखकर वोट देना चाहिए। खेसारी लाल यादव ने खुद को कम पढ़ा-लिखा बताते हुए कहा कि उनकी हमेशा से इच्छा रही है कि ज्यादा से ज्यादा शिक्षित लोग विधानसभा और संसद तक पहुंचें। उनके मुताबिक, जब समझदार और पढ़े-लिखे लोग फैसले लेंगे तो उसका फायदा पूरे समाज और आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए योग्य नेतृत्व का चुना जाना बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें: 'उम्मीदवार भाग गया', PK को मिला चुनावी ब्रह्मास्त्र, बांकीपुर में BJP उम्मीदवार ने किसके डर से वापस लिया नाम?

लालू प्रसाद यादव के लिए की दुआ

बातचीत के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सेहत का भी जिक्र हुआ। इस पर खेसारी लाल यादव ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी शुभकामनाएं हमेशा लालू प्रसाद यादव के साथ हैं और वह उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं।

सोनम वांगचुक के समर्थन में क्या बोले?

खेसारी लाल यादव ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं है, बल्कि उन सभी माता-पिता की चिंता से जुड़ा मुद्दा है जो अपने बच्चों के बेहतर भविष्य की उम्मीद रखते हैं। उन्होंने लोगों से इस आंदोलन के समर्थन में आगे आने की अपील भी की।

स्मार्ट सिटी नहीं, पहले स्मार्ट नेतृत्व जरूरी

स्मार्ट सिटी के सवाल पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि अगर विधानसभा और संसद में समझदार और योग्य लोगों को भेजा जाएगा तो शहर अपने आप बेहतर बनेंगे। उनके अनुसार, किसी भी राज्य या देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत अच्छा और जिम्मेदार नेतृत्व होता है। उन्होंने कहा कि सही सोच वाले जनप्रतिनिधि ही विकास की दिशा तय करते हैं और यही देश को आगे ले जाने का सबसे मजबूत रास्ता है।

ये भी पढ़ें: Ayush Bhalotia: बिहार के लाल आयुष भलोटिया ने NEET में रचा इतिहास, AIR 4 लाकर पूरा किया बचपन का सपना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+