आजाद ने पूछा.. परियों-हूरों के साथ रहने वाला माल्या गायब कहां हो गया?
नई दिल्ली। आज संसद में देश के लीकर किंग कहे जाने वाले विजय माल्या पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने आज भाजपा पर विजय माल्या को विदेश भगाने का आरोप लगाया।
कांग्रेस की ओर से गुलाब नबी आजाद ने आज संसद में इस मसले पर बहस छेड़ते हुए भाजपा से पूछा कि जरा जनाब आप प्रकाश डालिये कि परियों-हूरों के साथ चलने वाला माल्या अचानक से गायब कहां हो गया, आखिर इतना लंबा-चौड़ा इंसान कोई सुई तो नहीं जो दिखायी ना दें इसलिए मुझे लगता है कि बिना सरकारी मदद के तो वो देश छोड़कर नहीं जा सकता है।
विजय माल्या कोई सुई तो नहीं जो दिखायी ना दे
मालूम हो किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक, शराब कारोबारी और राज्यसभा सांसद विजय विट्ठल माल्या 2 मार्च को ही देश से भाग चुके हैं। उनके ऊपर 17 बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ रुपए कर्ज है। माल्या विदेश 2 तारीख को ही जा चुके हैं इस बारे में खुलासाबुधवार को अटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट में किया था जिसके बाद आज संसद में इस बात पर हंगामा हुआ।













Click it and Unblock the Notifications