Iran Attack On America: ईरान का अमेरिका पर बड़ा अटैक!, मार गिराया सुपर-एडवांस्ड MQ-9 ड्रोन, वीडियो जारी

Iran Attack On America: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव अब और बढ़ता नजर आ रहा है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने खुजेस्तान प्रांत के अहवाज में अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है। ईरानी सरकारी मीडिया ने इसका एक कथित वीडियो भी जारी किया है।

IRGC का कहना है कि ड्रोन को उसके नए एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किया। हालांकि अमेरिका ने अभी तक इस दावे या वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। इस बीच अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने लगातार आठवीं रात भी ईरान के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।

Iran Attack On America

क्या है ईरान का दावा?

IRGC के मुताबिक, अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन दक्षिणी ईरान के खुजेस्तान प्रांत के अहवाज इलाके में उड़ान भर रहा था। ईरान का दावा है कि उसके नए एयर डिफेंस सिस्टम ने ड्रोन को ट्रैक किया और फिर उसे इंटरसेप्ट कर मार गिराया। इसके बाद ईरानी सरकारी मीडिया ने एक कथित वीडियो भी जारी किया, जिसमें ड्रोन को गिरते हुए दिखाया गया है। हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

ये भी पढे़ं: Iran Political Crisis: ईरान में तख्तापलट की कोशिश! राष्ट्रपति पेजेशकियन पर क्यों भड़के कट्टरपंथी?

अमेरिका ने क्या कहा?

अब तक अमेरिका ने न तो MQ-9 रीपर ड्रोन गिराए जाने के दावे की पुष्टि की है और न ही ईरान की ओर से जारी वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। दूसरी तरफ अमेरिकी सेना ने बताया कि उसने लगातार आठवीं रात भी ईरान के खिलाफ हवाई हमले किए। इससे पहले अमेरिका ने यह भी कहा था कि जॉर्डन में ईरान के मिसाइल हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई, जबकि एक सैनिक अभी भी लापता है।

क्या है MQ-9 रीपर ड्रोन?

MQ-9 रीपर अमेरिका का बेहद आधुनिक मानव रहित सैन्य ड्रोन है। इसका इस्तेमाल दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने, खुफिया जानकारी जुटाने और सटीक हवाई हमले करने के लिए किया जाता है। यह लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है और कई घंटे तक हवा में रहकर मिशन पूरा करने में सक्षम है। अमेरिकी सेना कई संघर्ष वाले इलाकों में इस ड्रोन का इस्तेमाल करती रही है।

ये भी पढ़ें: Iran War Update: चाबहार पोर्ट बना नई रणभूमि! US ने उड़ाया ईरान का कंट्रोल टॉवर, खतरे में भारत का निवेश?

युद्ध के बीच बढ़ रहा है तनाव

ईरान के ड्रोन मार गिराने के दावे और अमेरिका के लगातार हवाई हमलों से साफ है कि दोनों देशों के बीच टकराव कम होने के बजाय और बढ़ रहा है। जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका पहले ही जवाबी कार्रवाई तेज कर चुका है। ऐसे में अगर ईरान का दावा सही साबित होता है, तो यह दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव को और गंभीर बना सकता है। फिलहाल दुनिया की नजर अमेरिका की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+