PM Kisan: इन किसानों को सबसे पहले मिलेंगे 24वीं किस्त के 2,000 रुपये, सरकार ने जारी किए 3 कड़े नियम
PM Kisan 24th Installment: देश के करोड़ों किसान अब पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan 24th Installment) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। अब तक सरकार 23 किस्तें जारी कर चुकी है और जल्द ही अगली किस्त किसानों के खातों में भेजी जा सकती है।
हालांकि, इस बार सरकार ने कुछ जरूरी नियमों का पालन करने वाले किसानों को प्राथमिकता देने की तैयारी की है। यानी जिन किसानों का रिकॉर्ड पूरी तरह अपडेट होगा और जरूरी प्रक्रिया समय पर पूरी होगी, उनके खाते में सबसे पहले किस्त के पैसे भेजे जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेते हैं, तो अभी से अपनी सभी जरूरी जानकारी चेक कर लेना आपके लिए अच्छा रहेगा।

इन किसानों को पहले मिल सकती है 24वीं किस्त
सरकार की ओर से साफ किया गया है कि इस बार उन्हीं किसानों के खाते में सबसे पहले किस्त भेजी जाएगी, जिनकी सभी जरूरी जानकारी सही और अपडेट होगी। इसके लिए तीन शर्तों को पूरा करना बेहद जरूरी है-
ये भी पढ़ें: PM Kisan: कहीं अटक न जाए आपकी 24वीं किस्त के 2000, पैसा आने से पहले निपटाना जरूरी है ये 6 काम
e-KYC होना जरूरी
सबसे पहली शर्त e-KYC है। जिन किसानों ने अपनी e-KYC पूरी कर ली है, उन्हें किस्त मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। जिनका e-KYC अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उनकी किस्त अटक सकती है।
भूमि सत्यापन (Land Seeding) पूरा होना चाहिए
दूसरी जरूरी प्रक्रिया लैंड सीडिंग यानी भूमि सत्यापन है। जिन किसानों की जमीन का रिकॉर्ड योजना के अनुसार सत्यापित हो चुका है, उन्हें भी प्राथमिकता मिलने की संभावना है।
बैंक खाते की जानकारी सही होनी चाहिए
तीसरी और अहम शर्त बैंक खाते से जुड़ी है। किसान के बैंक खाते में दर्ज नाम, आधार नंबर और IFSC कोड पूरी तरह सही होने चाहिए। अगर इनमें से किसी भी जानकारी में गलती है या आधार बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो किस्त मिलने में देरी हो सकती है।
तीनों शर्तें पूरी नहीं होने पर अटक सकती है किस्त
अगर किसी किसान की e-KYC अधूरी है, भूमि सत्यापन नहीं हुआ है या बैंक खाते की जानकारी सही नहीं है, तो 24वीं किस्त समय पर खाते में नहीं पहुंच सकती। इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी सभी जानकारी जल्द से जल्द अपडेट कर लें।
घर बैठे ऐसे देखें लाभार्थी सूची में अपना नाम
- अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो यह काम घर बैठे मोबाइल से किया जा सकता है।
- इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वहां Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
- फिर Get Report पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके गांव के सभी लाभार्थियों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
अगर इस सूची में आपका नाम मौजूद है और आपकी प्रोफाइल में e-KYC, Land Seeding और Aadhaar Bank Linking के सामने Yes लिखा है, तो इसका मतलब है कि आपकी जरूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और किस्त जारी होने पर आपके खाते में राशि आने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: आपके खाते में लाडली बहना योजना के 1500 रुपये आए या नहीं? घर बैठे मिनटों में चेक करें स्टेटस












Click it and Unblock the Notifications