VIDEO: बुजुर्ग महिला के जज्बे को देख लोगों ने कहा- 'वॉरियर आजी मां', मदद के लिए आगे आए रितेश देशमुख
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से देश की जनता को बचाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन किया लेकिन इसके चलते कई लोग बेरोजगार हो गए और कई घरों में चूल्हे नहीं जल सके। इस बीच लोग अपना पेट पालने के लिए छोटे-मोटे काम कर रहे हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जो अपना पेट पालने के लिए सड़क पर डंडे के साथ हैरतअंगेज करतब करती दिखाई दे रही है। इस बीच बारी-बारी लोग आकर महिला के पास रखे थैले में कुछ पैसे भी डाल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई महिला
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने बुजुर्ग महिला के जज्बे को सलाम किया है, इसी कड़ी में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रितेश देशमुख का नाम भी जुड़ गया है जो महिला से काफी प्रभावित हुए हैं। रितेश देशमुख ने बुजुर्ग महिला की वीडियो देखने के बाद उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला करतब दिखा कर लोगों को प्रभावित कर रही है और उनसे पैसों की मदद मांग रही है।

बैंबू स्टिक के साथ करतब करता देख हर कोई हैरान
बुजुर्ग महिला को इस उम्र में ऐसे हैरतअंगेज करतब करता देख आस-पास के लोग भी आश्चर्यचकित हो गए। वीडियो में वृद्ध महिला बैंबू स्टिक के माध्यम से ऐसे करतब कर रही है जिसे करने के लिए लोगों को कई महिनों के अभ्यास की जरूरत होती है। महिला को देख हर कोई हैरान रह गया। जाहिर है कि आर्थिक तंगी और भूख इंसान से मुश्किल से मुश्किल काम करा देता है, वायरल हुए वीडियो में महिला भी अपना पेट पालने के लिए सड़क पर करतब दिखा रही है।

सोशल मीडिया पर महिला के टैलेंट और हिम्मत की प्रशंसा
बुजुर्ग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर कोई महिला की तारीफ कर रहा है, उनकी मेहनत और लगन को देखकर हर कोई प्रभावित हुआ है। सोशल मीडिया पर महिला के टैलेंट और हिम्मत की खूब प्रशंसा हो रह रही है, बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने महिला का वीडियो पोस्ट करते हुए कमेंट में 'वॉरियर आजी मां' कहकर बुलाया है। जब वॉरियर आजी मां का यह वीडियो रितेश देशमुख ने देखा तो वह भी उनकी प्रशंसा किए बिना खुद को नहीं रोक पाए।

रितेश देशमुख ने की मदद की पेशकश
इतना ही नहीं एक्टर रितेश देशमुख ने वायरल वॉरियर आजी मां की मदद के लिए भी ऐलान किया है, उन्होंने अपने ट्वीट में जानकारी दी कि वह महिला से संपर्क करने में सफल रहे हैं। रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो पोस्ट कर यूजर्स से उनके बारे में जानकारी मांगी है। अच्छी बात यह है कि रितेश को बुजुर्ग महिला के बारे में जनकारी मिल गई है और उन्होंने कहा कि वह आजी मां की जरूर ही सहायता करेंगे। बता दें कि सोशल मीडिया पर आजी मां का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Thank you so much -we have connected with this inspiring warrior Aaji Maa - incredible story. https://t.co/RuCfoZIi7M
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) July 23, 2020
लोगों के लिए प्ररेणा बनीं आजी मां
रितेश देशमुख द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को अब तक 10 लाख से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है वहीं, 3 हजार से अधिक लोगों ने री-ट्वीट किया और 36 हजार से अधिक लाइक्स मिले हैं। ऐसे में जब कई लोग कोरोना वायरस के दौर में हिम्मत हार रहे हैं उस समय यह बुजुर्ग महिला कई लोगों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है। साथ ही महिला की मदद के लिए कई यूजर्स रितेश की तारीफ भी कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने खुद आगे बढ़कर उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाए।
यह भी पढ़ें: कानपुर: SHO की अभद्रता का ऑडियो युवक को वायरल करना पड़ा भारी, थाने में बुलाकर किया थर्ड डिग्री टॉर्चर












Click it and Unblock the Notifications