कानपुर: SHO की अभद्रता का ऑडियो युवक को वायरल करना पड़ा भारी, थाने में बुलाकर किया थर्ड डिग्री टॉर्चर
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की पुलिस एक बार फिर सुर्खियों में है। जी हां, इस बार सुर्खियों का कारण एनकाउंटर नहीं, बल्कि एक युवक को थाने बुलाकर थर्ड डिग्री देने की वजह से। दरअसल, युवक की गलत सिर्फ इतनी थी कि उसने पनकी थाना इंचार्ज का एक ऑडियो वायरल कर दिया था। ऑडियो में चौकी इंचार्ज युवक से अभद्र भाषा में बात कर रहा था। ऑडियो वायरल होने से नाराज चौकी इंचार्ज ने युवक को थाने में बुलाकर बेरहमी से पीटा गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित युवक ने क्षेत्र में चल रहे सरकारी काम में सरिया चोरी की घटना की शिकायत सीएम पोर्टल पर कर दी थी। सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद पहले तो उसे क्षेत्र के दबंगों ने पीटा। उसने जब मामले की शिकायत पनकी थाना इंचार्ज से की तो थाना इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने उससे अभद्र भाषा में बात की। इस दौरान युवक ने चौकी इंचार्ज का ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया और फिर उस ऑडियो को वायरल कर दिया। इसके बाद युवक को पनकी थाने में बुलाकर बेरहमी से पीटा गया।
पीड़ित युवक का आरोप है कि ऑडियो वायरल करने पर उसे रातभर पुलिस ने यातनाएं दी। थानेदार उससे कहता रहा मेरा वीडियो वायरल करके दिखा। इतना ही नहीं, पुलिस ने युवक का 151 (शांति भंग) में चालान भी कर दिया। वहीं, अब पीड़ित युवक ने मुख्यमंत्री और जिले के आला पुलिस अफसरों से एसओ को तुरंत निलंबित करने की गुहार लगाई है। वहीं, इस मामले में एसएसपी ने सीओ को वायरल ऑडियो की जांच करने के आदेश दिए है।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications