VIDEO: रणबीर कपूर ने कैमरे के सामने ये किससे पूछ लिया- चप्पल कहां से ली?

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर हमेशा ही चर्चाओं में बने रहते है। कभी फिल्मों के चलते तो कभी अपनी लव लाइफ के चलते। बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कहे जाने वाले रणबीर स्टाइल के मामले में भी काफी आगे हैं। लोग उनके स्टाइल को खूब कॉपी करते हैं। ऐसे में भी वे किसी से स्टाइल से जुड़ी कोई बात पूछने में हिचकिचाते नहीं हैं। हाल ही में एक वीडियो आया जिसमें ऐसा ही कुछ देखने को मिला। ये वीडियो एयरपोर्ट का है जहां बाहर आते हुए उन्हें पपराज्जी ने घेर लिया। उनकी फोटो ली जा रहीं थीं कि वे एक फोटोग्राफर की चप्पल की ओर देखते हुए पूछ बैठे- ये चप्पल कहां से ली? अच्छी लग रही हैं।

video: ranbir kapoor asked on camera, from where did you got these slippers

रणबीर कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग रणबीर की इस सादगी की तारीफें कर रहे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों आलिया भट्ट रो डेट कर रहे रणबीर अपने लव लाइफ के चलते काफी चर्चा में बने रहते हैं। दोनों की शादी की खबरें भी बार बार आती रहती हैं। हालांकि दोनों ने ही अभी तक इस रिश्ते पर कुछ नहीं कहा है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि रणवीर अपने पिता ऋषि कपूर की तबियत ठीक हो जाने पर शादी करेंगे।

गौरतलब है कि कंगना रनौत ने हाल ही में रणबीर और आलिया पर अपनी फिल्म मणिकर्णिका को सपोर्ट न किए जाने के चलते हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि ये दोनों कहां से युवा कलाकार है। पता नहीं बच्चे हैं कि डंब हैं कि क्या हैं।

यह भी पढ़ें- पापा की बीमारी पर पहली बार रणबीर कपूर ने दिया ये बयान, जानिए क्या कहा..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+