पापा की बीमारी पर पहली बार रणबीर कपूर ने दिया ये बयान, जानिए क्या कहा..

मुंबई। इन दिनों बॉलीवुड के सुपस्टार में से एक ऋषि कपूर न्यूयार्क में हैं और अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं, उनके साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर भी हैं। उनकी बीमारी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रहती है। हाल ही में उनके भाई रणधीर कपूर और करिश्मा कपूर उनसे मिलने वहां पहुंचे थे, जिनकी तस्वीर नीतू कपूर ने शेयर की थी। हालांकि अभी तक कपूर फैमिली के किसी भी इंसान ने ऋषि कपूर की बीमारी पर खुलकर बयान नहीं दिया है लेकिन पहली बार अपने पापा की हेल्थ पर रणबीर कपूर ने मीडिया में कुछ बोला है।

पापा के लिए रणबीर कपूर ने कही ये बात

पापा के लिए रणबीर कपूर ने कही ये बात

मंगलवार को ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2019 सेरेमनी के दौरान रणबीर ने मीडिया से कहा- ''पापा ठीक हो रहे हैं और वह जल्द वापस आएंगे। वह फिल्मों में काम करने को मिस कर रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि आपकी दुआओं की बदौलत वह जल्द भारत वापस आ जाएंगे।' हालांकि उन्होंने भी ऋषि की बीमारी कुछ नहीं कहा।

 नीतू कपूर ने किया था ये ट्वीट

नीतू कपूर ने किया था ये ट्वीट

गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले नीतू कपूर ने नए साल पर परिवार की तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था-2019 की शुभकामनाएं। इस साल कोई संकल्प नहीं, सिर्फ एक इच्छा है कि भविष्य में कैंसर केवल राशि निशान हो (कैंसर खत्म हो जाए)। नफरत न हो, गरीबी कम हो, प्यार और खुशियां साथ-साथ बढ़े और सबसे बड़ी बात सब स्वस्थ रहें।

बीमारी पर कोई बयान नहीं

बीमारी पर कोई बयान नहीं

नीतू के इस मैसेज के बाद ही समझा गया कि ऋषि न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे हैं, हालांकि इस बारे में कोई बयान परिवार की ओर से नहीं आया है।

ऋषि कपूर ने किया था ये Tweet

ऋषि कपूर ने किया था ये Tweet

बताते चलें कि ऋषि कपूर ने बीते साल सितंबर में इलाज के लिए न्यूयार्क निकलने से पहले ट्विटर के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि वो कुछ समय के लिए अमेरिका जा रहे हैं और इसका कारण मेडिकल ट्रीटमेंट है। ऋषि कपूर ने अपने फैंस से परेशान न होने के लिए कहा है और लिखा कि वो जल्द ही वापस लौटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+