'आम इंसान नहीं ये सुपर हीरो हैं', LoC में भीषण बर्फबारी के बीच जवानों की गश्त का वीडियो वायरल
नई दिल्ली, 8 जनवरी: पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। इस बीच पहाड़ों पर भी लगातार बर्फबारी जारी है। जिस वजह से ज्यादातर उच्च पर्वतीय इलाकों में पारा शून्य से नीचे चल रहा। आम इंसान इस भीषण ठंड में रजाई से बाहर नहीं निकल रहा, लेकिन भारतीय सेना के जवान अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर इस मुश्किल हालात में भी डटे हुए हैं। जिसके कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे। (वीडियो-नीचे)
Recommended Video

बर्फबारी में गश्त कर रहे जवान
रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ उधमपुर) ने ट्विटर पर दो वीडियो शेयर किए हैं। पहले वीडियो में कई सारे जवान एलओसी के पास गश्त कर रहे, जबकि वहां पर लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा चारों ओर बर्फ ही बर्फ है, जिसमें चलना बेहद ही मुश्किल है। इस वीडियो के साथ पीआरओ ने लिखा कि इसकी तुलना आप अपने पार्क में होने वाले मॉर्निंग वॉक से करें।

तेज हवाओं के बीच डटा रहा जवान
इसके बाद उन्होंने एक दूसरा वीडियो शेयर किया। जिसमें एक जवान एलओसी की निगरानी कर रहा है। उसके घुटने तक बर्फ ही बर्फ है, जबकि ऊपर से भी भारी मात्रा में बर्फ गिर रही। इसके अलावा उतनी ऊंचाई पर तेज हवाएं उस जवान को संतुलन बिगाड़ने की कोशिश करती हैं, लेकिन वो पूरी तरह से नाकाम रहीं।

लोगों ने बताया सुपरहीरो
इन वीडियोज पर कमेंट करते हुए एक महिला ने लिखा कि वर्दी में ये लोग समुद्र को उबाल सकते हैं, इसलिए वे जो हैं, वही हैं। महाशक्ति कोई मिथक नहीं थी। अगर अतिमानव नहीं तो और कौन बर्फ, बारिश, तूफान, और खून-खराबे को सहन कर सकता है। हम सोते हैं क्योंकि ये लोग सीमा की रखवाली करते हैं। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा कि ये आम इंसान हो ही नहीं सकते, ये सुपरहीरो हैं।












Click it and Unblock the Notifications