Must Watch: केजरीवाल ने गाया गाना...झाड़ू लगाकर रखना, पोंछा लगाकर रखना...
नई दिल्ली। इन दिनों फिर से दिल्ली में चुनावी माहौल देखा जा रहा है। राजनैतिक पार्टियां जहां फिर से दिल्ली फतेह करने में जुटी हुई हैं वहीं दूसरी ओर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर फिर से केजरीवाल को लेकर मजाकिया वीडियो प्रसारित हो रहे हैं। हाल ही में यू ट्यूब पर एक वीडियो तेजी से वाइरल हो रहा है. जिसमें एक आर जे , हूबहू केजरीवाल के रूप में लोगों के सामने आता है और उनके ही अंदाज में लोगों से बात करता है।
केजरीवाल का अभिनय करने वाले शक्स की बात सुनकर आप पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जायेंगे। जब उनसे पूछा जाता है कि मिस्टर केजरीवाल आप हमेशा तो धरने पर रहते हैं ऐसे में आपका घर कैसे चलता है, तो इस पर मफलर लपेटे और टोपी पहने केजरीवाल का अभिनय करने वाला इंसान कहता है कि यही तो पंगा है, यही तो स्कैम है, आम आदमी की घर चलता नहीं, धरने पर बैठता है।
इसके अलावा भी वी़डियो में बहुत सारी ऐसी बातें हैं जो आपको बुरी तरह से हंसने पर मजबूर कर देंगी। जब वीडियो में केजरीवाल से पूछा जाता है कि आप को क्यों इतने थप्पड़ क्यों पड़ते हैं तो उनका जवाब होता है कि अरे कुछ फालोअर मेरी बात को गलत ढंग से समझ लिये हैं। मैं कहता हूं ना धरना-धरना तो मुझे ही धरने लगे लेकिन कोई बात नहीं जी , वो लोग भी मुझे जल्द समझ जायेंगे।
इस वीडियो का टाइटल है Kejriwal slapped for Singing. जिसमें केजरीवाल को गाना गाते हुए भी दिखाया गया है।गाने के बोल है, झाड़ू लगाकर रखना, पोंछा लगाकर रखना, सरकार बने कोई भी, हम तो देंगे धरना हो हो।
मालूम हो कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव फिर से होने जा रहे हैं। एक बार फिर से दिल्ली में बीजेपी बनाम आप पार्टी की लड़ाई कही जा रही है। बहुत जल्द चुनाव आयोग दिल्ली के चुनावों की घोषणा कर सकता है।













Click it and Unblock the Notifications