उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त, ऐसा रहा उनका 5 सालों का सफर
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज यानी शनिवार सुबह 10 बजे से मतदान जारी है। वर्तमान राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो जाएगा।
नई दिल्ली, 06 अगस्त : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज यानी शनिवार सुबह 10 बजे से मतदान जारी है। वर्तमान राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। इस बीच अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कहा कि राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू के कार्यकाल की शुरुआत सदन की कम प्रोडक्टिविटी और बाद में रिकवरी हुई। इस साल के बजट सत्र तक उन्होंने जिन 13 पूर्ण सत्रों की अध्यक्षता की, उनमें से पहले पांच सत्रों की प्रोडक्टिविटी केवल 6.80 प्रतिशत से 58.80 प्रतिशत के बीच रही है।
Recommended Video

आंध्र प्रदेश के लिए विशेष श्रेणी के दर्जे का मुद्दा उठाया गया
इस अवधि के दौरान सदन के व्यवधानों और जबरन स्थगन के लिए 58 मुद्दे मुख्य रूप से जिम्मेदार थे। राज्य सभा की 57 प्रतिशत बैठकों में दिन के किसी भी भाग या पूरे दिन के लिए सदन के व्यवधान और जबरन स्थगन देखा गया है। आंध्र प्रदेश के लिए विशेष श्रेणी के दर्जे का मुद्दा चार बैठकों में 36 बैठकों में उठाया गया था।

पीएम मोदी ने किया मतदान
पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले अपना वोट डाला। मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ है, जो शाम के 5 बजे तक चलेगा। लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, मनोनीत सदस्यों सहित, उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करेंगे। विपक्षी उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का उम्मीदवार जगदीप धनखड़ चुनावी मैदान में हैं।

आज ही होगी वोटों की गिनती
बता दें कि वोटों की गिनती आज ही होगी और देश के अगले उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पद की शपथ लेंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त होगा। जनता दल (यूनाइटेड), वाईएसआरसीपी, बसपा, अन्नाद्रमुक और शिवसेना ने धनखड़ को अपना समर्थन दिया है।

18 को किया था नामांकन पत्र दाखिल
18 जुलाई को धनखड़ ने संसद भवन में रिटर्निंग ऑफिसर और महासचिव, लोकसभा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। धनखड़ ने नामांकन दाखिल करने के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- 'एक अच्छा इंसान बाहर निकल गया...', उपराष्ट्रपति के रूप में वेंकैया नायडू की सेवानिवृत्ति पर जयराम ने की तारीफ












Click it and Unblock the Notifications