'एक अच्छा इंसान बाहर निकल गया...', उपराष्ट्रपति के रूप में वेंकैया नायडू की सेवानिवृत्ति पर जयराम ने की तारीफ
'एक अच्छा इंसान बाहर निकल गया', उपराष्ट्रपति के रूप में वेंकैया नायडू की सेवानिवृत्ति पर जयराम रमेश ने की तारीफ
नई दिल्ली,16 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया है। उपराष्ट्रपति के रूप में वेंकैया नायडू की सेवानिवृत्ति पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने वेंकैया नायडू के चुटीले अंदाज और बुद्धिमान शख्स कह कर तारीफ की है। जयराम रमेश ने वेंकैया नायडू की तारीफ करते हुए कहा, ''एक अच्छा इंसान बाहर निकल गया।''

'अंत में एक अच्छा इंसान बाहर आ ही जाता है...'
जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में कहा, "तो यह मुप्पवरपु वेंकैया नायडू-गारू के लिए पर्दा है। उनके हास्य और बुद्धि को हमेशा याद किया जाएगा। कई मौकों पर, उन्होंने विपक्ष को उत्तेजित किया, लेकिन आखिर में मैं एक अच्छा इंसान बाहर निकल जाता है। वह रिटायर हो सकते हैं लेकिन मैं जानता हूं कि वो थकने वाले नहीं है।''

'जगदीप धनखड़ की कहानी नए भारत की भावना को दर्शाती है'
बता दें कि भाजपा ने शनिवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया। भाजपा ने अपने अधिकारिक बयान में कहा, ''भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ होंगे। किसान पुत्र जगदीप धनखड़ तीन दशकों से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन में हैं।''
भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा, ''जगदीप धनखड़ की जीवन कहानी नए भारत की भावना को दर्शाती है, असंख्य सामाजिक और आर्थिक बाधाओं को दूर करना और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करना, यही उन्होंने सीखा है।''

पीएम मोदी के साथ बैछक के बाद लिया गया फैसला
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाने का फैसला पार्टी मुख्यालय में आयोजित भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद आया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष भाजपा नेता भी शामिल थे। इस बीच, आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार पर चर्चा करने के लिए विपक्षी दलों के नेता आज रविवार को बैठक करेंगे।

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने किया जगदीप धनखड़ को सपोर्ट
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सांसद विजयसाई रेड्डी ने जगदीप धनखड़ को एनडीए द्वारा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किए जाने पर बधाई दी है। सांसद विजयसाई रेड्डी ने कहा, ''किसान पुत्र जगदीप धनखड़ जी को बधाई और शुभकामनाएं। उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाये जाने की खबर सुनकर प्रसन्नता हुई। विश्वास है कि जगदीप धनखड़ जी उपराष्ट्रपति के रूप में उत्कृष्ट योगदान देंगे और देश का गौरव बढ़ाने में बड़ी व प्रशंसनीय भूमिका निभाएंगे।''
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications