धनखड़ के इस्तीफे के बाद सियासी हलचल तेज, उपराष्ट्रपति चुनाव से पीछे हटने के मूड में नहीं INDIA ब्लॉक

Vice President Election: देश के दूसरे सर्वोच्च संवैधानिक पद, उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद इस पद को लेकर नए समीकरण बन रहे हैं। जहां बीजेपी नीत NDA गठबंधन अपनी मजबूत स्थिति में है, वहीं विपक्षी INDIA गठबंधन भी पीछे हटने के मूड में नहीं दिख रहा है।

विपक्ष का मानना है कि भले ही आंकड़ों के लिहाज से वो कमजोर हो, लेकिन एकजुट होकर मुकाबले में उतरना एक मजबूत राजनीतिक संदेश देगा। ऐसे में अब सबकी नजर INDIA गठबंधन की अगली रणनीति और उनके संभावित उम्मीदवार पर टिक गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि गठबंधन एक साझा उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रहा है और इस पर मिलकर फैसला लिया जाएगा।

Vice President Election

'संख्या कम होने के बावजूद पीछे नहीं हटेंगे'

सूत्रों का कहना है कि भले ही बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए बहुमत में है, लेकिन विपक्ष को लग रहा है कि संख्या पूरी तरह उसके खिलाफ नहीं है। ऐसे में INDIA गठबंधन यह संदेश देना चाहता है कि वह मुकाबले से पीछे नहीं हटेगा, चाहे परिणाम कुछ भी हो।
ये भी पढ़ें: Ram Nath Thakur: कौन हैं रामनाथ ठाकुर, बिहार से होंगे अगले उपराष्ट्रपति? नड्डा से मुलाकात के बाद चर्चा में

खड़गे ने कहा- मिलकर होगा फैसला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर INDIA गठबंधन की बैठक बुलाई जाएगी और सभी दल मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा, "हम INDIA ग्रुप की बैठक बुलाएंगे और उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सामूहिक फैसला लेंगे।"

धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा

उपराष्ट्रपति पद के लिए यह चुनाव उस समय जरूरी हुआ जब मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजकर कहा कि वे स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं और डॉक्टरों की सलाह का पालन करना चाहते हैं। धनखड़ राज्यसभा के सभापति भी थे।

क्या है संख्या का गणित?

उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य मतदान करते हैं। दोनों सदनों की कुल प्रभावी संख्या 782 है और जीत के लिए उम्मीदवार को कम से कम 392 वोट चाहिए।

  • लोकसभा में एनडीए के पास 293 सदस्य हैं, जबकि INDIA गठबंधन के पास 234 सांसद हैं।
  • राज्यसभा में एनडीए के पास करीब 130 सदस्य माने जा रहे हैं, जबकि विपक्ष के पास 79 सदस्य हैं।
  • इस प्रकार संसद में कुल मिलाकर एनडीए के पास 423 और INDIA गठबंधन के पास 313 सदस्य हैं। बाकी सदस्य किसी भी गुट से जुड़े नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: Vice President: किस पार्टी से होगा अगला अगला उपराष्ट्रपति, BJP ने किया फाइनल, PM मोदी के लौटते ही आखिरी फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+