'बहुत खुशी हो रही, चाहता हूं BJP हार जाए', एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर बोले TMC सांसद सौगत रॉय
Saugata Roy on Congress Majority Exit Polls: कर्नाटक का किंग कौन होगा, इसकी तस्वीर 13 मई को साफ हो जाएगी। एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिल रही है। बीजेपी को बहुमत न मिलने पर सौगत रॉय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Saugata Roy on Congress Majority Exit Polls: कर्नाटक का चुनाव संपन्न होते ही शाम को एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। इस चुनाव में कौनसी पार्टी मारेगी बाजी, कौन होगा किंग, ये तो 13 मई को ही स्पष्ट हो पाएगी। लेकिन पोल ऑफ एग्जिट पोल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुश कर दिया है। कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर है।
एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस सत्ता में आ रही है। कांग्रेस को 107 से 119 सीट मिलते दिख रही है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत के आंकड़े मिलते देख टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि कांग्रेस की सरकार बन रही है।
Recommended Video

सौगत रॉय ने कहा कि कांग्रेस बहुत आगे है और कर्नाटक में पूर्ण बहुमत मिलने की सबसे अधिक संभावना है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि कांग्रेस जीत रही है। मैं चाहता हूं कि बीजेपी हार जाए।
बता दें कि चार एग्जिट पोल ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिया है। एग्जिट पोल पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कर्नाटक के एग्जिट पोल्स में कांग्रेस सरकार बनाती नजर आ रही है। जैसे ही एग्जिट पोल्स खत्म हुए कांग्रेस नेताओं में खुशी की लहर छा गई। अब इस पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुमत हासिल करने वाली है, एग्जिट पोल भी बता रहे हैं कि कांग्रेस पावर में आने वाली है।
वहीं इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि "मैं इन (एक्जिट पोल) आंकड़ों को नहीं मानता, क्योंकि सब सर्वे अलग आंकड़े दे रहे हैं। मैं अपने 146 प्लस के आंकड़े पर खड़ा हूं। कर्नाटक की जनता को भी कर्नाटक में परिवर्तन चाहिए जो भ्रष्टाचरा से मुक्त हो। कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार विफल हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- Karnataka Exit Poll: 'कांग्रेस बहुमत हासिल करने वाली है', एग्जिट पोल में जीत से गदगद सिद्धारमैया का बयान












Click it and Unblock the Notifications